Honor Magic 2 का टीजर वीडियो जारी, कैमरा स्लाइडर की मिली झलक

Huawei का सब ब्रांड हॉनर का Honor Magic 2 स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। हाल ही में हॉनर मैजिक 2 की टीजर वीडियो सामने आई है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2018 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 2 के वीडियो टीजर में दिखा स्लाइडिंग कैमरा
  • हॉनर मैजिक 2 में हो सकते हैं दो रियर कैमरे
  • Honor Magic 2 के बैक पैनल पर नहीं होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का सब ब्रांड हॉनर का Honor Magic 2 स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। हाल ही में हॉनर मैजिक 2 के टीजर वीडियो को चीनी वीडियो शेयरिंग साइट MiaoPai.com पर पोस्ट किया गया है। हॉनर ने IFA 2018 इवेंट के दौरान Magic 2 को पेश किया गया था। हॉनर मैजिक 2 स्मार्टफोन में स्लाइडिंग कैमरा मैकेनिज्म दिया जा सकता है, सामने आए टीजर में फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। Honor Magic 2 बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन हो सकता है। कैमरा स्लाइडर को मैजिक स्लाइड के नाम से भी जाना जाएगा।

चीनी साइट पर पोस्ट किया हॉनर मैजिक 2 का टीजर, वीडियो विज्ञापन लग रहा है। इस साल के शुरुआत में आए टीजर से कैमरा स्लाइडर का संकेत मिला था। लेकिन अब हाल ही में सामने आई वीडियो से फोन के डिजाइन कैसा हो सकता है, इस बात का संकेत मिलता है। वीडियो में Magic 2 का बैक पैनल पर भी नजर आ रहा है। बैक पैनल को देखने से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता सकता है। कैमरा सेंसर के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश है। हालांकि, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई नहीं दे रहा है।
Advertisement

कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Honor Magic 2 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में फेस अनलॉक फीचर मौजूद रहेगा या नहीं, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। हॉनर मैजिक 2 दो साल पहले लॉन्च हुए Honor Magic का अपग्रेड वर्जन होगा। कैमरा स्लाइडर होने की वजह से स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 100 प्रतिशत होने की उम्मीद है। हॉनर ब्रांड का यह हैंडसेट हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट और 40 वाट मैजिक चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.