Honor Gala Festival सेल 8 अप्रैल से: Honor 9N, Honor 9i, Honor 10 Lite समेत अन्य हॉनर फोन मिलेंगे सस्ते में

Honor Gala Festival का आगाज़ अगले सप्ताह 8 अप्रैल से होगा। जानें स्मार्टफोन पर मिलने वाले डील्स के बारे मे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2019 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Honor Gala Festival सेल 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक
  • Amazon.in और Flipkart पर होगी हॉनर गाला फेस्टिवल सेल
  • हॉनर फोन मिलेंगे डिस्काउंट के साथ

Honor Gala Festival Sale 8 अप्रैल से: Honor 9N, Honor 9i, Honor 10 Lite समेत अन्य हॉनर फोन मिलेंगे सस्ते में

Honor Gala Festival का आगाज़ अगले सप्ताह से होगा। हॉनर गाला फेस्टिवल (Honor Gala Festival) सेल की शुरुआत 8 अप्रैल 2019 से होगी। सेल के दौरान हॉनर (Honor Sale) ब्रांड के कई फोन, वीयरेबल और टैबलेट पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। Honor Gala Festival सेल 12 अप्रैल 2019 तक चलेगी। पांच दिनों तक चलने वाली यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आयोजित होगी। सेल के दौरान 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart ने Honor Gala Festival सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट से पर्दा उठा दिया है। प्रेस विज्ञप्ति के जरिए आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, हॉनर गाला फेस्टिवल सेल के दौरान हॉनर प्रोडक्ट जैसे कि स्मार्टफोन, वीयरेबल और टैबलेट पर ऑफर्स दिए जाएंगे। Flipkart पर बनी माइक्रोसाइट से कुछ आगामी डील्स के बारे में जानकारी मिली है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से पता चला है कि Honor Gala Festival सेल के दौरान हॉनर 9एन (Honor 9N), हॉनर 9 लाइट (Honor 9 Lite) और हॉनर 10 लाइट (Honor 10 Lite) को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। ऑनलाइन लिस्टिंग में "now or never deals" को भी हाइलाइट किया गया है, इसमें हॉनर 7ए (Honor 7A), हॉनर 7एस (Honor 7S) और हॉनर 9आई (Honor 9i) पर डील्स मिलेंगी। हॉनर 10 (Honor 10) स्मार्टफोन पर भी ग्राहकों को बेस्ट डील्स मिलेंगी।

Honor Gala Festival सेल में हॉनर 9एन (Honor 9N) और हॉनर 9 लाइट (Honor 9 Lite) का 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपये में मिलेगा। हॉनर 7ए (Honor 7A) का 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये, हॉनर 7एस (Honor 7S) के 2 जीबी और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,499 रुपये और हॉनर 9आई (Honor 9i) के 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

हॉनर 10 लाइट (Honor 10 Lite) का 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, हॉनर 10 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने पहली बार भारत में  Honor Gala Festival सेल का आयोजन किया हो। स्मार्टफोन के अलावा फिलहाल फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट पर वीयरेबल और टैबलेट पर मिलने वाले डील्स से पर्दा नहीं उठाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.