HMD ने लॉन्‍च किया ‘बोरिंग’ फोन, सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट कर पाएंगे, इंटरनेट का नहीं है सपोर्ट

The Boring Phone : HMD ने ‘द बोरिंग फोन’ को अनवील किया है। इसे हेनेकेन और बोदेगा के साथ सहयोग में बनाया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ने लॉन्‍च किया द बोरिंग फोन
  • इसमें नहीं चलता इंटरनेट
  • सिर्फ कॉल और टेक्‍स्‍ट के लिए होता है यूज

इस फोन में इंटरनेट नहीं चलाया जा सकता। थर्ड पार्टी ऐप भी डाउनलोड नहीं होते।

Photo Credit: HMD

HMD ने ‘द बोरिंग फोन' को अनवील किया है। इसे हेनेकेन (Heineken) और बोदेगा (Bodega) के साथ सहयोग में बनाया गया है। इस हैंडसेट में फ्लिप स्क्रीन है और यह लिमिटेड एडिशन के तौर पर लाया गया है। बोरिंग फोन का डिजाइन ट्रांसलूसेंट है। इस फोन में इंटरनेट नहीं चलाया जा सकता। थर्ड पार्टी ऐप भी डाउनलोड नहीं होते। सिंगल चार्ज में यह डिवाइस एक हफ्ते का स्टैंडबाय टाइम और 20 घंटे तक का टॉकटाइम दे सकती है। बोरिंग फोन को मिलान डिजाइन वीक (Milan Design Week) में शोकेस किया गया। 

नोकिया फोन्‍स बनाने वाली HMD ने ‘द बोरिंग फोन' को लॉन्च करने के लिए हेनेकेन और क्रिएटिव फर्म बोदेगा के साथ मिलकर काम किया है। खास यह है कि फोन की सेल नहीं की जाएगी, बल्कि यह गिवेअवे के जरिए उपलब्‍ध होगा। जानकारी के अनुसार, इस फोन की 5 हजार यूनिट्स बनाई जाएंगी। 

फोन की उपलब्धता के बारे में ज्‍यादा जानने के लिए हेनेकेन की वेबसाइट पर साइन अप किया जा सकता है। 

जैसाकि हमने बताया यह एक फीचर फोन है। इसमें इंटरनेट एक्‍सेस नहीं किया जा सकता। थर्ड पार्टी ऐप्‍स भी वर्क नहीं करेंगे। इस फोन से सिर्फ कॉल की जा सकती है और टेक्‍स्‍ट मैसेज सेंड और रिसीव हो सकते हैं। जैसाकि तमाम फ्लिप फोन में होता है, यूजर्स स्‍क्रीन को बंद करके कॉल काट सकते हैं।  

अब बात स्‍पेक्‍स की। The Boring Phone में 2.8 इंच का QVGA इनर डिस्‍प्‍ले और 1.77 इंच का कवर डिस्‍प्‍ले है। इसमें 0.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। यह फोन 2G, 3G और 4G नेटवर्क पर कॉलिंग व टेक्‍स्‍ट को सपोर्ट करता है। फीचर्स के तौर पर लोग अपनी डायल लिस्‍ट में नंबर्स को ऐड कर सकते हैं। लोकप्रिय स्‍नेक गेम भी इसमें प्री-इंस्‍टॉल मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  2. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  3. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  4. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  5. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  6. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  7. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  8. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  9. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.