108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ नजर आया HMD स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

HMD ग्लोबल कथित तौर पर बाजार में अपनी ब्रांडिंग के तहत नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2024 13:48 IST
ख़ास बातें
  • HMD स्मार्टफोन में एक 108 मेगापिक्सल OIS डिजाइन है।
  • दो HMD ग्लोबल स्मार्टफोन नवंबर 2023 में IMEI डाटाबेस पर नजर आए थे।
  • HMD स्मार्टफोन को सियान कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है।

Nokia G42 में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा है।

Photo Credit: Nokia

HMD ग्लोबल कथित तौर पर बाजार में अपनी ब्रांडिंग के तहत नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने Nokia ब्रांडेड स्मार्टफोन पेश किए हैं और अब वह अपने खुद के एंड्रॉइड फोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने का प्लान बना रही है। अब, हालिया लीक में आगामी स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा का पता चला है। आइए HMD के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

दो HMD ग्लोबल स्मार्टफोन नवंबर 2023 में IMEI डाटाबेस पर नजर आए थे। ये स्मार्टफोन अप्रैल 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद थी। इस महीने की शुरुआत में एक रेंडर लीक से आगामी HMD स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली थी। हाल ही सुओमोमोबिली की नई रिपोर्ट में प्रोडक्ट रेंडर शेयर किया गया जो कि ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर आया था।
Advertisement

आपको बता दें कि असली रिपोर्ट द्वारा शेयर किए गए लिंक पर 404 एरर नजर आता है, जिसका मतलब यह है कि फोटो को लाइव होने के तुरंत बाद हटा दिया गया था। लेकिन फोटो अभी भी शेयर की गई थी और रियर कैमरा मॉड्यूल की एक झलक मिलती है। डिजाइन पिछली रिपोर्ट के जैसा लग रहा है। फोटो में देखा गया है कि इसमें एक 108 मेगापिक्सल OIS डिजाइन है जो कि प्राइमरी सेंसर के रेजॉल्यूशन और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को कंफर्म करता है।

HMD स्मार्टफोन को सियान कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी जैसे कि स्पेसिफिकेशन और कीमत अभी भी साफ नहीं हैं। हालांकि, हम जानते हैं कि फोन में रियर की ओर ड्यूल कैमरा सेटअप है। बीते हफ्ते ही जाने-माने टिपस्टर इवान ब्लास ने HMD-ब्रांडेड फोन के लिए कोडनेम की एक सीरीज भी शेयर की थी जो जल्द ही लॉन्च होने वाली हैं। इनमें पल्स, लीजेंड, पल्स+, लीजेंड प्लस, पल्स प्रो और लीजेंड प्रो शामिल हैं। जल्द ही आगामी डिवाइसेज से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD, HMD Smartphone, Nokia Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.