HMD लेकर आ रहा Nokia Lumia 1020 जैसा नया स्मार्टफोन, जानें

HMD एक Nokia Lumia 1020 फोन के डिजाइन पर बेस्ड एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 10:36 IST
ख़ास बातें
  • HMD कथित तौर पर Nokia Lumia 1020 पर बेस्ड नए फोन पर काम कर रहा है।
  • HMD के आगामी फोन में HMD Skyline जैसा बॉक्स बिल्ड मिलेगा।
  • HMD फोन में एक सेंटर-अलाइंड सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

Nokia Lumia 1020 अक्टूबर 2013 में लॉन्च हुआ था।

Photo Credit: Qualcomm

HMD ने इस साल की शुरुआत में Nokia Lumia 920 पर बेस्ड डिजाइन के साथ HMD Skyline फोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.55 इंच की pOLED डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 2 प्रोसेसर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी जल्द ही एक अन्य Nokia Lumia फोन Nokia Lumia 1020 के डिजाइन पर बेस्ड एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस कथित आगामी स्मार्टफोन के नाम का पता नहीं चला है। हाल ही में एक लीक रेंडर से कथित फोन के अनुमानित डिजाइन एलिमेंट्स का पता चला है।


Nokia Lumia 1020 पर बेस्ड HMD स्मार्टफोन में क्या होगा खास


Advertisement
HMD न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एचएमडी एक स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसे 2013 में लॉन्च किए गए फ्लैगशिप Nokia Lumia 1020 पर बेस्ड बताया जा रहा है। पब्लिकेशन ने इस कथित एचएमडी स्मार्टफोन का एक डिजाइन रेंडर शेयर किया है। यह HMD Skyline के समान बॉक्स-जैसे बिल्ड के साथ नजर आता है। हालांकि, अफवाह है कि HMD स्मार्टफोन में एक सेंटर-अलाइंड सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आएगा, जबकि HMD Skyline में रेकटेंगुलर आईलैंड दिया गया है। यह सर्कुलर कैमरा यूनिट पुराने Nokia Lumia 1020 से मिलती जुलती है। मॉड्यूल 5 छोटे स्लॉट के साथ नजर आता है जिसमें 4 कैमरे और एक एलईडी फ्लैश होने की उम्मीद है। 

ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और 41 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ Nokia Lumia 1020 उस समय कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट विकल्प था। Lumia 1020 बेस्ड HMD स्मार्टफोन भी एक कैमरा सेंट्रिक फोन हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Lumia 1020 पर बेस्ड HMD स्मार्टफोन पुराने Nokia मॉडल के जैसे ब्राइट येल्लो ऑप्शन में आ सकता है। अभी तक HMD स्मार्टफोन के नाम से लेकर किसी अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ भी ऑनलाइन नहीं आया है। हालांकि, आने वाले महीनों में कथित स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.