HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!

HMD Pulse 2 Pro में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2026 09:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकते हैं।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी बताई गई है।
  • साथ में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

इस सीरीज में कंपनी तीन मॉडल्स पेश कर सकती है जिसमें HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus, और Pulse 2 Pro को शामिल किया जा सकता है।

HMD Pulse 2 सीरीज लॉन्च के करीब आती जा रही है। सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। इस सीरीज में कंपनी तीन मॉडल्स पेश कर सकती है जिसमें HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus, और Pulse 2 Pro को शामिल किया जा सकता है। HMD Pulse 2 सीरीज में Unisoc T615 चिपसेट बताया जा रहा है। सीरीज के स्मार्टफोन्स 5000mAh बैटरी से लैस हो सकते हैं। आइए HMD Pulse 2 के लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें। 

HMD Pulse 2 Series Specifications

HMD Pulse 2 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus, और Pulse 2 Pro को इसमें शामिल किया जा सकता है। Passionategeekz की ओर से इसके स्पेसिफिकेशंस रिवील किए गए हैं। HMD Pulse 2 और HMD Pulse 2 Plus में कंपनी 6.67 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। इसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। यह IPS LCD पैनल बताया गया है। फोन में 120Hz तक रिफ्रेश मिल सकता है। HMD Pulse 2 को Black और Blue कलर्स में पेश किया जा सकता है। HMD Pulse 2 Plus को Apricot और Dark Blue कलर में पेश किया जा सकता है। 

फोन Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकते हैं। साथ में कंपनी 6GB तक रैम, और 128GB तक स्टोरेज इनमें दे सकती है। फोन के रियर में 50MP मेन कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी कैमरा में अंतर बताया गया है जहां स्टैंडर्ड मॉडल में 8MP का कैमरा होगा, वहीं HMD Pulse 2 Plus में फ्रंट में 13MP कैमरा मिल सकता है। दोनों ही फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। साथ में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। 

HMD Pulse 2 Pro में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। यह Unisoc T615 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 8GB तक रैम, और 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज मिल सकती है। HMD Pulse 2 Pro के रियर में 50MP का मेन कैमरा बताया गया है। 8MP का सेकंडरी सेंसर यहां सपोर्ट में दिया जा सकता है। फोन में कंपनी फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। साथ में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन को कंपनी Midnight Black, Glacier Green, और Twilight Purple कलर्स में पेश कर सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.