HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स

HMD Crest 2 Pro के स्पेक्स लीक हुए हैं, जिसमें 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 और 6000mAh बैटरी मिलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मार्च 2026 18:17 IST
ख़ास बातें
  • HMD Crest 2 Pro में 120Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
  • फोन में Snapdragon 4 Gen 4 और 6000mAh बैटरी हो सकती
  • Crest और Crest Max के आसपास की कीमत में हो सकता है लॉन्च

HMD Crest (ऊपर फोटो में) को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था

HMD Crest 2 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यूं तो HMD Global ने अभी तक इसके बारे में खुलकर कुछ कहा नहीं है, लेकिन एक लेटेस्ट पोस्ट में इसके स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। इसके साथ ही Crest 2 Pro के डिजाइन रेंडर को भी शेयर किया गया है, जो अपकमिंग HMD फोन की पूरी झलक दिखाते हैं। नाम से ही पता चलता है कि आने वाला स्मार्टफोन मौजूदा HMD Crest का अपग्रेड होगा और इस लाइनअप में HMD Crest Max नाम से भी एक मॉडल मार्केट में पहले से बेचा जा रहा है।

टिप्स्टर @smashx_60 द्वारा X पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, HMD Crest 2 Pro में 6.78-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। यह स्क्रीन साइज HMD Crest के 6.67-इंच डिस्प्ले से बड़ा है। साथ ही अपकमिंग फोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो Crest और Crest Max के 90Hz से ज्यादा है।

परफॉर्मेंस के लिए Crest 2 Pro में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। लीक दावा करता है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक HMD के फोन में सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। इसके साथ 33W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है, जो इस प्राइस सेगमेंट में ठीक-ठाक मानी जाती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी लेंस और 2MP का एक अन्य कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

रेंडर्स में डिजाइन भी दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि Crest की तुलना में अपकमिंग फोन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें Crest सीरीज जैसा ही डिजाइन रखा जा सकता है, जिसमें थोड़ा मोटा चिन और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। फिलहाल कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि लॉन्च के समय Crest और Crest Max की शुरुआती कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 16,499 रुपये रखी गई थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.