वापस आ रही है एक दौर की फेवरेट Nokia Asha सीरीज? डिजाइन देखकर ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें

HMD Global जल्द Asha ब्रांड की वापसी कर सकता है। लीक के मुताबिक, HMD Asha 505 और Asha 305 लॉन्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 13:04 IST
ख़ास बातें
  • HMD Asha 505 और Asha 305 की जानकारी लीक हुई
  • फोन में Android 14 Go Edition और 3000mAh बैटरी मिल सकती है
  • HMD जल्द Asha सीरीज की वापसी का ऐलान कर सकता है

HMD Asha 505 की तस्वीरें और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हुए

Photo Credit: X/ @smashx_60

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स बनाने वाली कंपनी HMD Global एक बार फिर Asha सीरीज को वापस लाने की तैयारी में है। एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी जल्द HMD Asha 505 और HMD Asha 305 लॉन्च कर सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार, Asha 505 पुराने Nokia Lumia स्मार्टफोन से प्रेरित डिजाइन के साथ आएगा और इसमें एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट या कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

लीकर smashx_60 ने HMD Asha 505 की पहली तस्वीरें और कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। लीक के मुताबिक, फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक पुराने Nokia Lumia 830 जैसा दिखता है। वहीं फ्रंट डिजाइन कंपनी के हालिया Skyline डिजाइन से अलग नजर आता है। इससे संकेत मिलते हैं कि HMD इस सीरीज में पुराने Nokia स्मार्टफोन्स की डिजाइन लैंग्वेज को दोबारा इस्तेमाल कर सकती है।

HMD Asha 505
- Fluid Liquid 5.0" HD, Dragontail glass
- 8MP / 5MP
- 4/64GB
- Octa-core processor
- Android 14Go (UL AOSP)
- 3000mAh battery
- USB-C, BT5.0, WiFi, Hotspot, GPS, Dual SIM, 3.5mm., FM Radio, AI, IP52 pic.twitter.com/vsUhNK9tdx

— HMD_MEME'S (@smashx_60) July 10, 2026

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, HMD Asha 505 में 5 इंच HD (720p) डिस्प्ले मिलेगी, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 3,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Android 14 Go Edition पर चलेगा और इसमें Unisoc का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।

लीक में यह भी दावा किया गया है कि नया Asha स्मार्टफोन सोशल मीडिया ऐप्स को सपोर्ट करेगा। यानी यह HMD के कुछ RTOS आधारित फीचर फोन्स की तरह सीमित नहीं होगा। हालांकि, इसके हार्डवेयर को देखते हुए यह एक एंट्री-लेवल डिवाइस होगा, जिसे मुख्य रूप से बेसिक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, HMD इस सीरीज को उन ग्राहकों के लिए पेश कर सकता है, जिन्हें कम कीमत में जरूरी स्मार्टफोन फीचर्स चाहिए। फिलहाल HMD Global ने Asha 505 और Asha 305 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.