Google Pixel 3, Google Pixel 3 XL आएगा इस खास रंग में, टीजर जारी

Google Pixel 3 और Google Pixel 3 XL को 9 अक्टूबर को आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के लॉन्च से पहले कंपनी ने एक नया टीजर जारी किया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 15 सितंबर 2018 14:55 IST
ख़ास बातें
  • गूगल पिक्सल 3 एक्सएल के बैक पैनल पर मिलेगा कंपनी का लोगो
  • तीन नए रंग में आ सकते हैं Google Pixel 3, Pixel 3 XL
  • 9 अक्टूबर को लॉन्च होंगे गूगल पिक्सल 3, गूगल पिक्सल 3 एक्सएल
Google Pixel 3 और Google Pixel 3 XL को 9 अक्टूबर को आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के लॉन्च होने में अभी समय शेष है लेकिन इससे पहले कंपनी ने एक नया टीजर जारी किया है। इस टीजर में यह दर्शाया गया है कि हैंडसेट किस रंग में लॉन्च किए जा सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में Google Pixel 3 सीरीज से संबंधित कई जानकारियां लीक हुई हैं। लेकिन अब कंपनी की और से जारी आधिकारिक टीजर से यह स्पष्ट हो रहा है कि गूगल के यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन तीन नए रंग में लॉन्च किए जा सकते हैं।

टीजर के मुताबिक, Google अपनी अगली पिक्सल सीरीज को तीन रंग के वेरिएंट में उतार सकती है। टीजर पेज पर 'Coming Soon' लिखा नजर आ रहा है। पिछली Google Pixel सीरीज की तरह ही फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से पर कंपनी का 'G' लोगो नजर आ रहा है। कर्सर रोल ओवर करते ही आपको दो अलग-अलग फ्रेम नजर आने लगेंगे। देखने से आपको शायद पहली बार में अतंर समझ आ जाए, एक फ्रेम का ऊपरी हिस्सा डार्क रंग का नजर आएगा, वहीं दूसरे फ्रेम का निचला हिस्सा डार्क रंग का होगा।
 

पहली तस्वीर में ऊपरी हिस्सा ग्रे और निचला हिस्सा व्हाइट रंग में नजर आ रहा है। अंदर आपको नियो ग्रीन कलर का बार्डर नजर आएगा। दूसरी तस्वीर में ऊपरी हिस्सा ब्लैक और निचला हिस्सा डार्क ग्रे रंग में नजर आ रहा है। तीसरी तस्वीर में एक्वामरीन कलर का फ्रेम और ऊपरी हिस्से में डार्क शेड दिखाई दे रहा है। यह कलर मॉडल आमतौर पर स्मार्टफोन में एक्वा और मिंट कलर को दर्शाता है। याद करा दें कि गूगल ने Pixel और Pixel 2 सीरीज को व्हाइट, जस्ट ब्लैक, किंडा ब्लू, क्वाइट ब्लैक, रियली ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में उतारा है।
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.