Google Pixel 8a पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत में खरीदें 64MP कैमरा वाला फोन

फोन में 4,492mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026 07:33 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • फोन में Tensor G3 चिपसेट दिया गया है।

Google Pixel 8a पर सबसे भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Photo Credit: Amazon

Google Pixel 8a को कंपनी ने मई 2024 में लॉन्च किया था। यह फोन गूगल के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है। फोन पर पहली बार सबसे बड़ा डिस्काउंट आया है। यह फोन धांसू फीचर्स से लैस है लेकिन उन्हीं फीचर्स को अब सस्ते में पाया जा सकता है। Google Pixel 8a में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन इस वक्त एमआरपी से बहुत अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस वक्त फोन पर बेस्ट डील मिल रही है जो कि इस फोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। 

Google Pixel 8a पर सबसे भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन को कंपनी ने मई 2024 में एमआरपी 52,999 रु. में लॉन्च किया था। लेकिन अब लॉन्च के लगभग 2 साल बाद इस फोन को आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को Cashify पर अब तक के सबसे भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Google Pixel 8a का सेल प्राइस यहां पर 23499 रुपये है जो कि इसके एमआरपी से आधे से भी ज्यादा डिस्काउंट है। कंपनी ने फोन को 55 प्रतिशत तक सस्ता कर दिया है। 

Advertisement

Google Pixel 8a Specifications
Google Pixel 8a में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Tensor G3 चिपसेट दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी फीचर के साथ आता है। फोन के रियर में f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

फोन में 4,492mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आउट ऑफ द बॉक्स रिलीज किया गया था। कंपनी फोन के साथ 1 साल की डोमेस्टिक वारंटी देती है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  6. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  7. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  8. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  9. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.