Google Pixel 5s के नाम से लीक हुआ नया फोन, 5G सपोर्ट से होगा लैस

मैक्सिकन रेडियो पर्सनैलिटी जोस एंटोनियो पोंटन ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें फोन पिछले कुछ हफ्तों में लीक हुई Google Pixel 5 की तस्वीरों जैसा ही दिखाई देता है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 5 को लेकर लीक हुई कुछ तस्वीरें
  • अबाउट फोन पेज पर दिखाई दिय Google Pixel 5s का नाम
  • 5G सपोर्ट से लैस होगा आगामी गूगल फोन

Google Pixel 5 के साथ कंपनी Google Pixel 4a 5G भी लॉन्च कर सकती है

Google Pixel 5 की कथित तस्वीरें ऑनलाइन फिर से सामने आई हैं, इस बार फोन पर इनफॉर्मेशन स्क्रीन के साथ, जिसमें फोन को Google Pixel 5s बताया गया है। यह जानकारी इशारा करती है कि आगामी फोन का एक दूसरा वेरिएंट भी हो सकता है। ट्विटर पर लीक हुई तस्वीरें फोन को होल-पंच डिस्प्ले, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एक कर्व वाला गोलाकार कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाती हैं। Google द्वारा इस महीने के अंत में Pixel 5 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इसलिए यह संभावना है कि अफवाहों में चल रहा यह Pixel 5s फोन भी उसी के साथ लॉन्च हो।

मैक्सिकन रेडियो पर्सनैलिटी जोस एंटोनियो पोंटन ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें फोन पिछले कुछ हफ्तों में लीक हुई Google Pixel 5 की तस्वीरों जैसा ही दिखाई देता है।
Advertisement

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पिक्सल 5एस और पिक्सल 5 के बीच सबसे बड़ा अंतर mmWave 5G सपोर्ट हो सकता है। एमएमवेव 5जी के बिना आने वाले फोन की कीमत थोड़ी कम हो सकती है, क्योंकि उसमें लागत कम आएगी।

तस्वीरों में काले वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं। Google द्वारा 30 सितंबर को Pixel 5 और Pixel 4a 5G लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

पिछले कुछ लीक्स को देखा जाए तो हमें यह अंदाज़ा मिलता है कि गूगल पिक्सल 5 के साथ कंपनी 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, प्लास्टिक बैक पैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। यह भी जानकारी दी मिल चुकी है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा, 8 जीबी रैम के साथ। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

लीक ने यह भी इशारा किया है कि फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी, इसके अलावा यह फोन 3.5 एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट के साथ नहीं आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  4. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  5. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  6. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  8. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  9. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  10. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.