Google Pixel 3 में आए बग का कनेक्‍शन Microsoft Teams से, यूजर नहीं कर पाया इमरजेंसी कॉल

यह एक बग की वजह से हुआ। यह बग उन डिवाइसेज में देखा गया, जिनमें यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्‍स को इंस्‍टॉल किया, लेकिन किसी भी अकाउंट से लॉग-इन नहीं किया था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 15:34 IST
ख़ास बातें
  • यूजर ने एंबुलेंस के लिए 911 पर इमरजेंसी कॉल की थी
  • एक बार फोन बजने के बाद Pixel 3 पूरी तरह से ठप पड़ गया
  • यह सब फोन में मौजूद एक बग की वजह से हुआ

अब Google और Microsoft दोनों इसे ठीक करने पर काम कर रही हैं।

इमरजेंसी नंबर डायल करने की जरूरत कब पड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन क्‍या होगा, अगर इमरजेंसी नंबर डायल करते ही फोन ठप पड़ जाए। हाल ही में ऐसी एक अजीब घटना से Google Pixel 3 स्‍मार्टफोन चलाने वाले यूजर को गुजरना पड़ा। यूजर के साथ यह अजीब वाकया 911 पर कॉल लगाने के दौरान हुआ। यूजर इस इमरजेंसी नंबर पर कॉल करने में असमर्थ था। कंपनी की ओर से आधिकारिक जांच के नतीजे सामने आने के बाद कुछ दिलचस्प कारणों का पता चला है कि ऐसा क्यों हुआ।

पिछले महीने Reddit यूजर u/KitchenPicture5849 ने उनके साथ हुए इस बुरे अनुभव को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर किया। यूजर ने एंबुलेंस के लिए 911 पर इमरजेंसी कॉल की थी। लेकिन एक बार फोन बजने के बाद Pixel 3 पूरी तरह से ठप पड़ गया। इससे कॉल में दूसरी साइड मौजूद व्‍यक्ति से बात करने की सारी कोशिशें फेल हो गईं। हालांकि डिवाइस अपनी लोकेशन भेज पा रही थी, लेकिन पीड़‍ित व्‍यक्ति ना तो अपना पता बता पा रहा था, ना ही अड्रेस से जुड़ी दूसरी डिटेल्‍स। यह सब तब हो रहा था, जब पीड़‍ित को मेडिकल हेल्‍प चाहिए थी। 

बेसिकली Pixel 3 डिवाइस, ऐप स्‍क्रीन पर ही अटक गई थी। अच्‍छी बात यह रही कि रेडिट यूजर को लैंडलाइन के जरिए इमरजेंसी सर्विस मिल गई। हालांकि उन लोगों के लिए स्थिति गंभीर हो सकती है, जो स्‍मार्टफोन का ही इस्‍तेमाल करते हैं। खास बात यह भी थी कि फोन के नॉर्मल होने पर जब यूजर ने कॉल लॉग चेक किया, तो उसमें 911 पर लगाई गई कॉल की कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद Google ने इस मामले में जांच शुरू करने का फैसला किया। 

आखिर इसके पीछे क्‍या वजह थी? एक पिक्सल कम्‍युनिटी अकाउंट से पता चला है कि यह एक बग की वजह से हुआ। यह बग उन डिवाइसेज में देखा गया, जिनमें यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्‍स को इंस्‍टॉल किया, लेकिन किसी भी अकाउंट से लॉग-इन नहीं किया था। कहा गया है कि ऐप और एंड्रॉयड के बीच "अनपेक्षित बातचीत" ने यूजर को इमरजेंसी कॉल करने से रोक दिया। अब Google और Microsoft दोनों इसे ठीक करने पर काम कर रही हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.