Google Pixel 11 स्मार्टफोन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद करीबन ₹17,000 सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 11 में 6.3 इंच की Actua डिस्प्ले दी गई है।
Photo Credit: Google
Google ने इस साल अगस्त में अपना फ्लैगशिप फोन Google Pixel 11 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त Pixel 11 की कीमत ₹89,999 थी, लेकिन अब यह फोन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद करीबन ₹17,000 सस्ता मिल रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, Tensor G6 प्रोसेसर और 4985mAh की बैटरी दी गई है। आइए Google Pixel 11 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 11 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर ₹74,400 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 2.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹3,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹72,540 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। यह फोन इस साल अगस्त में ₹89,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन ₹17,459 सस्ता मिल सकता है।
Google Pixel 11 में 6.3 इंच की Actua डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
गूगल का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इस फोन में Titan M3 सिक्योरिटी चिप के साथ नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है।
Pixel 11 में 4,985mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
इस फोन के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
Pixel 11 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी