Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Google Pixel 11 पर भारी बचत हो रही है।
Google Pixel 11 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Google
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज से सभी के लिए शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट पर गूगल का इस साल लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 11 बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Google का यह फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस डील में बैंक ऑफर से लेकर एक्सचेंज बोनस शामिल है, जिससे कीमत ₹21,000 से भी ज्यादा कम हो सकती है। यहां हम आपको Google Pixel 11 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Google Pixel 11 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹89,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹17,800 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹72,199 हो जाएगी। इसके अलावा अगर आप एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देते हैं तो ₹74,350 की बचत हो सकती है। इसके अलावा अतिरिक्त ₹4,000 एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। सभी ऑफर्स में ₹21,800 की बचत के बाद यह फोन करीबन ₹68,199 में आ सकता है।
Google Pixel 11 में 6.3 इंच की Actua डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में Titan M3 सिक्योरिटी चिप के साथ नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। Pixel 11 में 4,985mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 11 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी