5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता

Google Pixel 10a स्मार्टफोन इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 08:18 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10a में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3 इंच की pOLED डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 10a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Google Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी मिलती है।

Google Pixel 10a

Photo Credit: Google

Google का मिड रेंज स्मार्टफोन इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट बीते महीने लॉन्च हुए Google Pixel 10a को कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के जरिए सस्ते में खरीदने का मौका प्रदान कर रही है। Pixel 10a में 48 मेगापिक्सल कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर के साथ 5100mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Google Pixel 10a पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर कीमत और फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 10a Price


Google Pixel 10a का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 47,740 रुपये में लिस्टेड है। इस फोन पर बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 2500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 45,240 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन 49,999 रुपये लॉन्च कीमत के मुकाबले में 4,759 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 10a Features & Specifications


Google Pixel 10a में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3 इंच की pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3 हजार निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में कंपनी ने Titan M2 सिक्योरिटी को प्रोसेसर के साथ Google Tensor G4 चिपेसट शामिल किया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिट लॉक और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 10a के रियर में ƒ/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में जीपीएस, 5G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 6, गूगल कास्ट, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 153.9 मिमी, चौड़ाई 73 मिमी, मोटाई 9 मिमी और वजन 183 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.