Google Pixel 10 का डिजाइन लीक, कैमरा, बैटरी और कलर्स से लेकर जानें सबकुछ

Google Pixel 10 फ्लैगशिप फोन के आधिकारिक जैसे दिखने वाले रेंडर्स एक नई लीक में सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 08:50 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर Google Pixel 10 पर काम कर रहा है।
  • Google Pixel 10 फ्लैगशिप कई नए रंगों में नजर आया है।
  • Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर Google Pixel 10 पर काम कर रहा है। हाल ही में Google के अगले फ्लैगशिप फोन के आधिकारिक जैसे दिखने वाले रेंडर्स एक नई लीक में सामने आ गए हैं। इससे आगामी Pixel 10 का पूरा लुक पता चला है, जिसमें ब्राइट कलर्स और पिछले डिवाइसेस से मिलता जुलता डिजाइन है। यहां हम आपको Pixel 10 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 10 का डिजाइन


AndroidHeadlines की एक रिपोर्ट में नए रेंडर का खुलासा हुआ है। Google का आगामी फ्लैगशिप कई नए रंगों में नजर आया है, जिनमें ओब्सीडियन, इंडिगो, फ्रॉस्ट और लिमोनसेलो शामिल हैं। हालांकि ओब्सीडियन कलर Pixel 9 में भी था, बाकी तीन कलर बिल्कुल नए हैं। आगामी फोन के पूरे डिजाइन में पिछले स्मार्टफोन्स के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन कलर्स नए हैं। डिजाइन की बात करें तो वाइजर कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर बाकी सब कुछ लगभग पहले जैसा ही है। अपने पिछले मॉडल की तुलना में Pixel 10 में एक लंबा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें नया टेलीफोटो शूटर शामिल है। पहले यह कैमरा Pixel सीरीज के ज्यादा महंगे Pro मॉडल्स में ही उपलब्ध था। 


Google Pixel 10 Specifications


लीक्स और अफवाहों के अनुसार, Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। डिस्प्ले में सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 होगा। Pixel 10 की पूरी लाइनअप में नया 3nm बेस्ड Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में 4,970mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 29W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 1/2.0 इंच 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.