जियोनी मैराथन एम5 में है 6020 एमएएच की बैटरी, मंगलवार को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2015 18:43 IST
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने जानकारी दी है कि वह मंगलवार को भारत में अपना मैराथन एम5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हैंडसेट को सबसे पहले चीन में इस साल की शुरुआत में 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

जियोनी मैराथन एम5 को इसकी लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। यह 3010 एमएएच पावर की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी पावर 6020 एमएएच। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट की बैटरी 4 दिन तक चल जाएगी। इसमें एक्सट्रीम मोड भी मौजूद है। उम्मीद के मुताबिक, स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र मैराथन एम5 स्मार्टफोन का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर कर सकते हैं। यह फास्ट चार्ज़िंग सिस्टम के साथ आएगा। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि इस मोड में डुअल- बैटरी सेटअप को पूरी तरह से चार्ज करने में कितना वक्त लगेगा।
Advertisement

मैराथन एम5 एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट के दोनों सिम कार्ड में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी मौजूद हैं। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 64 बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट और 2 जीबी के रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की बिल्ट-इन स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 152x76x8.55 मिलीमीटर है और वज़न 214 ग्राम।

गौरतलब है कि जियोनी मैराथन एम5 को जून महीने में ईलाइफ ई8 के साथ लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि ईलाइफ ई8 हैंडसेट को पिछले महीने भारत में 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.