जियोनी मैराथन एम5 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016 14:07 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने अपने मैराथन एम5 प्लस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 26,990 रुपये रखी गई है। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को लॉन्च करने की जानकारी दी कि मुंबई स्थित एक नामी रिटेलर दी गई। इसके जियोनी से पुष्टि करने पर गैजेट्स 360 को पता चला कि इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर भारत में गुरुवार को इसी कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

याद रहे कि जियोनी मैराथन एम5 प्लस को इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में चीन में 2,499 चीनी युआन (करीब 24,990 रुपये) में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने बताया था कि यह मैराथन एम5 का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे जून 2015 में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

मैराथन एम5 प्लस एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित जियोनी के अमिगो 3.1 ओएस पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 368 पीपीआई। जियोनी मैराथन एम5 प्लस में ऑक्टा-कोर सीपीयू (ब्रांड और मॉड्यूल की जानकारी उपलब्ध नहीं) और 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

जियोनी ने इस हैंडसेट की बड़ी बैटरी को लेकर भी कई दावे किए हैं। वैसे तो मैराथन एम5 की तुलना में एम5 प्लस में 5020 एमएएच की छोटी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जियोनी ने दावा है कि उसने बैटरी को और ऑप्टमाइज किया है। समय के साथ बैटरी की क्षमता में आने वाली गिरावट में सुधार किया गया है। कंपनी ने बताया कि 600 बार चार्ज़ किए जाने के बाद भी मैराथन एम5 प्लस की बैटरी 90 फीसदी (4500 एमएएच) क्षमता बरकरार रखेगी। कंपनी ने पावर खपत को कम करने के लिए सॉफ्टवेयर स्तर पर भी बदलाव लाए हैं। स्मार्टफोन यूज़र को उन ऐप्स के बारे में अलर्ट भेजता रहेगा जो ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं। मैराथन एम5 प्लस फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि मात्र 117 मिनट में बैटरी शून्य से 100 फीसदी चार्ज़ हो जाएगी। इस स्मार्टफोन में दो चार्ज़िग चिप मौजूद हैं, यह चार्ज़ होते वक्त बहुत ज्यादा गर्म नहीं होगा।
Advertisement

मैराथन एम5 प्लस में होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है, ऐप्पल के टच आईडी की तरह। विलियम लू के मुताबिक, ज्यादातर लोगों का मानना है कि फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होने से डिवाइस को अनलॉक करना ज्यादा आसान होता है। मैराथन एम 5 प्लस के फिंगरप्रिंट सेसर का रिसपॉन्स टाइम 0.1 सेकेंड है और यह 0.38 सेकेंड में फिंगरप्रिंट की पहचान कर लेता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.