Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट

Flipkart SASA LELE Sale में Samsung Galaxy S25 FE 5G, Nothing Phone (4a) Pro, Xiaomi 14 CIVI, OnePlus 13R 5G और Google Pixel 10a पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2026 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB/128GB वेरिएंट 44,999 रुपये में लिस्ट है।
  • Google Pixel 10a का 8GB/256GB वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट है।
  • OnePlus 13R 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में लिस्ट है।

Flipkart SASA LELE Sale में जबरदस्त छूट मिल रही है।

Photo Credit: Flipkart

अगर आप 50 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart SASA LELE Sale चल रही है, जिसमें Samsung Galaxy S25 FE 5G, Nothing Phone (4a) Pro, Xiaomi 14 CIVI, OnePlus 13R 5G और Google Pixel 10a पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको 50,000 रुपये में आने वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

50 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन पर बेस्ट डील

Samsung Galaxy S25 FE 5G
Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,725 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 42,274 रुपये हो जाएगी। इस फोन में Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Google Pixel 10a
Google Pixel 10a का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,400 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 45,599 रुपये हो जाएगी। यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

OnePlus 13R 5G
OnePlus 13R 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 41,799 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,250 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 39,549 रुपये हो जाएगी। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 6000mAh की बैटरी मिलती है।

Advertisement

Xiaomi 14 CIVI
Xiaomi 14 CIVI का 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर 2,975 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 47,024 रुपये हो जाएगी। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4700mAh की बैटरी मिलती है।

Nothing Phone (4a) Pro 
Nothing Phone (4a) Pro का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 50,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो OneCard क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन 50 का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.