Flipkart Republic Day Sale 2026: iPhone 16 से लेकर Vivo T4 सीरीज तक, सेल से पहले मोबाइल डील्स का खुलासा

Flipkart Republic Day Sale 2026 से पहले iPhone 16, Pixel 10 और कई स्मार्टफोन्स की डील्स सामने आ गई हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2026 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Republic Day Sale 17 जनवरी से शुरू
  • iPhone 16 और Pixel 10 की कीमतों में बड़ी कटौती
  • बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी शामिल

Flipkart Republic Day Sale 2026 में iPhone 16 और Pixel 10 पर छूट

Flipkart ने अपने साल के सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट Republic Day Sale 2026 को लेकर तैयारी तेज कर दी है। कंपनी के लाइव हो चुके टीजर पेज के मुताबिक, यह सेल 17 जनवरी से शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 16 जनवरी से अर्ली एक्सेस मिलेगा। यानी प्रीमियम मेंबर्स एक दिन पहले ही डील्स पर खरीदारी कर सकेंगे। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस से पहले आयोजित की जा रही इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर खास फोकस रहने वाला है। अब सेल से पहले Flipkart ने कुछ बड़े स्मार्टफोन डील्स का भी खुलासा कर दिया है।

हर साल की तरह इस बार भी Republic Day Sale के दौरान स्मार्टफोन कैटेगरी सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाली है। Flipkart की माइक्रोसाइट पर दिख रही जानकारी के मुताबिक, iPhone 16 को इस सेल में 56,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी रेगुलर कीमत 69,999 रुपये है। इसी तरह हाल ही में लॉन्च हुआ Google Pixel 10 भी बड़ी कटौती के साथ लिस्ट किया गया है। Pixel 10 की सेल प्राइस 60,999 रुपये बताई गई है, जो इसकी मौजूदा लिस्टेड कीमत 74,999 रुपये से काफी कम है।

मिड-रेंज सेगमेंट में भी कई पॉपुलर फोन्स पर अच्छी छूट देखने को मिलेगी। Motorola Edge 60 Fusion को Republic Day Sale 2026 के दौरान 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि अभी यह फोन Flipkart पर 22,999 रुपये में लिस्ट है। Vivo की T4 सीरीज भी इस सेल में खास ऑफर के साथ आएगी। Vivo T4x 5G की कीमत 14,249 रुपये रखी गई है, वहीं Vivo T4 Lite 5G को 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Vivo T4 5G और Vivo T4R 5G की सेल कीमत क्रमशः 20,499 रुपये और 18,999 रुपये बताई गई है।

Nothing ब्रांड के फोन्स भी इस बार Republic Day Sale का हिस्सा होंगे। Nothing Phone 3a Pro को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 33,999 रुपये है। वहीं CMF Phone 2 Pro को इस सेल में 16,499 रुपये में लिस्ट किया जाएगा, जो इसकी मौजूदा कीमत 18,999 रुपये से कम है। Flipkart ने साफ किया है कि ये सभी कीमतें बैंक डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर बताई गई हैं।

बैंक ऑफर्स की बात करें तो Flipkart ने कंफर्म किया है कि HDFC Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ आसान EMI ऑप्शन्स भी दिए जाएंगे। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि दूसरे बैंकों के कार्ड्स पर भी एक्स्ट्रा ऑफर्स मिल सकते हैं। Flipkart Black मेंबर्स को इस बार कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलने की उम्मीद है, क्योंकि प्लेटफॉर्म अपने पेड मेंबरशिप प्रोग्राम को जोर-शोर से प्रमोट कर रहा है।

पिछली सेल्स की तरह इस बार भी Rush Hour Deals, Tick Tock Deals, Jackpot Deals और Steal Deals जैसे टाइम-बेस्ड ऑफर्स देखने को मिलेंगे। इन लिमिटेड-टाइम डील्स में भी कुछ प्रोडक्ट्स पर अच्छे डिस्काउंट दिए जाने की उम्मीद है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  2. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
  3. Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
  4. BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
  5. रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
  6. OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
  7. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  8. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  9. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  10. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.