Flipkart Dussehra Specials सेल शुरू, मोबाइल फोन पर बंपर छूट

किफायती iPhone SE (2020) का बेस 64 जीबी मॉडल 34,999 रुपये छूट के साथ लिस्टेड है, यानी 42,500 रुपये की आधिकारिक कीमत से 7,501 रुपये कम।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2020 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Dussehra Specials सेल 28 अक्टूबर तक चलेगी
  • सेल के दौरान मोबाइल फोन पर भारी छूट मिल रही है
  • नो-कॉस्ट ईएमआई, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी मिल रहा है लाभ

Poco M2 को Dussehra Special सेल में 1,000 रुपये की प्रीपेड छूट पर बेचा जा रहा है

Flipkart की ने BIg Billion Days सेल के खत्म होने के ठीक बाद अब कंपनी ने अपनी दशहरा स्पेशल्स सेल की घोषणा की है। यह नई सेल आज से शुरू हो गई है और 28 अक्टूबर तक चलेगी। अमेज़न ने घोषणा की थी कि उसकी Great Indian Festival सेल पूरे एक महीने तक चलेगी, इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि फ्लिपकार्ट ने एक सेल के खत्म होते ही अपनी दूसरी सेल की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट ने नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प, एक्सचेंज डिस्काउंट और मोबाइल प्रोटेक्शन के साथ स्मार्टफोन पर शानदार डील्स लिस्ट किए हैं। इस सेल के लिए, ई-कॉमर्स दिग्गज ने कोटक महिंद्रा बैंक और एचएसबीसी बैंक के साथ साझेदारी की है ताकि ग्राहकों को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिल सके। Realme C3, iPhone SE (2020), iPhone 11 Pro और Redmi 8A Dual जैसे स्मार्टफोन की कीमत में अस्थाई कटौती की गई है।

Flipkart पर इस सेल में iPhone 11 Pro का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह 26,601 रुपये की छूट है, क्योंकि आईफोन 11 प्रो की आधिकारिक शुरुआती कीमत 1,06,600 रुपये। इसके अलावा इसे 17,767 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प पर भी खरीदा जा सकता है।

किफायती iPhone SE (2020) का बेस 64 जीबी मॉडल 34,999 रुपये छूट के साथ लिस्टेड है, यानी 42,500 रुपये की आधिकारिक कीमत से 7,501 रुपये कम। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट इस फोन को 4,334 रुपये प्रति माह की शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने का मौका दे रही है। आईफोन एसई 2020 का 128 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Apple के अलावा फ्लिपकार्ट दशहरा स्पेशल्स सेल में Realme C3 को 7,999 रुपये में लिस्ट किया है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसका 4 जीबी और 64 जीबी मॉडल 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन वोलकेनो ग्रे और फ्रोजन ब्लू रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
Advertisement

Poco M2 को Dussehra Specials सेल के दौरान 1,000 रुपये की प्रीपेड छूट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल 12,499 रुपये के बजाय 11,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल 10,499 रुपये यानी 500 रुपये की छूट के साथ लिस्ट, लेकिन यूज़र्स को प्रीपेड खरीद पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है।
Advertisement

Realme Narzo 20 Pro पर प्रीपेड या एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। फोन का 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल 13,999 रुपये और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल 15,999 रुपये में मिल रहा है।

Redmi 8A Dual पर 500 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसका 2 जीबी + 32 जीबी मॉडल 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यदि आप एक प्रीमियम मॉडल देख रहे हैं, तो Samsung Galaxy S20+ के 8 जीबी + 128 जीबी विकल्प को 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह, Samsung Galaxy Note 10+ का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 59,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

सेल में मिलने वाले सभी मोबाइल डील्स और ऑफर्स को देखने के लिए, फ्लिपकार्ट के समर्पित मोबाइल पेज पर जाएं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.