Flipkart Buy Buy Sale 2025: iPhone 16 से लेकर बजट फोन्स तक, मिलेंगे भारी डिस्काउंट, जानें कब शुरू होगी सेल?

Flipkart Buy Buy 2025 सेल 5-10 दिसंबर के बीच चलेगी, जिसमें iPhone 16, Galaxy S24 और कई बजट 5G फोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Buy Buy 2025 सेल 5 से 10 दिसंबर तक
  • iPhone 16 और Galaxy S24 पर भारी प्राइस कट
  • Poco, Vivo, Oppo 5G फोन्स पर बजट-फ्रेंडली डील्स

Photo Credit: Flipkart

Flipkart इंडिया में अपनी अगली बड़ी सेल Buy Buy 2025 शुरू करने जा रहा है और कंपनी इस इवेंट को साल की शुरुआती मेगा डील्स में से एक के तौर पर पेश कर रही है। यह छह दिनों तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप सहित कई कैटेगरी पर भारी छूट मिलने वाली है। प्लेटफॉर्म ने कुछ शुरुआती डील्स भी टीज कर दी हैं, जिनमें बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट, कैशबैक और आसान EMI जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे, हालांकि पार्टनर बैंकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

सेल 5 दिसंबर को शुरू होगी और 10 दिसंबर तक चलेगी। Flipkart Plus, Black और VIP मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। कंपनी शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी देगी, जिससे कुछ डील्स और सस्ती कीमत पर उपलब्ध होंगी। वहीं सेल की सबसे चर्चित डील्स में से एक iPhone 16 की है, जिसे Flipkart ने X पर टीज किया है। फोन 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी MRP 69,900 रुपये है, यानी लगभग 14,000 रुपये की बचत।

Advertisement

दूसरी ओर, Samsung Galaxy S24 (Snapdragon 8 Gen 3 मॉडल) को भी बड़े प्राइस डिस्काउंट के साथ लाया जाएगा। इसका सेल प्राइस 40,999 रुपये होगा, जबकि लिस्टेड प्राइस 74,999 रुपये है। लैपटॉप कैटेगरी में Samsung Galaxy Book 4 (Core i5, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज) 42,990 रुपये में मिल जाएगा और यह कीमत भी बैंक ऑफर्स सहित है।

बजट 5G फोन लेने वालों के लिए Poco M7 Plus 5G की कीमत सेल में 10,999 रुपये तय की गई है, जो 15,999 रुपये की MRP से काफी कम है। इसी तरह Vivo T4x 5G को 13,499 रुपये और Oppo K13x 5G को 10,499 रुपये में बेचा जाएगा। Flipkart ने कहा है कि स्मार्टफोन्स के अलावा भी कई कैटेगरी में “सप्राइज डील्स” रिवील की जाएंगी, जिनका खुलासा सेल के दौरान किया जाएगा।

Flipkart Buy Buy 2025 सेल कब चलेगी?

यह सेल 5 दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी।

Advertisement

Plus और VIP मेंबर्स को क्या फायदा मिलेगा?

उन्हें सेल का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा, यानी बाकी ग्राहकों से पहले डील्स मिलेंगी।

iPhone 16 की सेल प्राइस कितनी होगी?

iPhone 16 सेल में 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जो MRP से करीब 14,000 रुपये कम है।

Galaxy S24 पर कितना डिस्काउंट मिलेगा?

Galaxy S24 (Snapdragon 8 Gen 3) का सेल प्राइस 40,999 रुपये होगा, जबकि MRP 74,999 रुपये है।

Advertisement

क्या बजट 5G फोन्स पर भी ऑफर्स मिलेंगे?

हां, Poco M7 Plus 5G, Vivo T4x 5G और Oppo K13x 5G पर काफी कम कीमत में डील्स मिलेंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.