Flipkart Big Shopping Days Sale 2018: स्मार्टफोन पर मिल रही 12,000 रुपये तक की छूट

Flipkart Big Shopping Days सेल का आगाज़ हो गया है। अगर आप फेस्टिव सीजन सेल के दौरान बेस्ट डील्स को पाने से चूक गए थे तो आपके पास एक बार फिर खरीदारी करने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 14:51 IST
ख़ास बातें
  • 6 से 8 दिसंबर तक चलेगी Flipkart Big Shopping Days सेल
  • HDFC बैंक के कार्ड से भुगतान पर मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट
  • Flipkart Big Shopping Days सेल में स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर्स

Flipkart Sale Offers 2018: स्मार्टफोन पर मिल रही बंपर छूट

Flipkart Big Shopping Days सेल का आगाज़ हो गया है। फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। Flipkart Offers की बात करें तो यदि ग्राहक HDFC बैंक के डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल का भुगतान करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप फेस्टिव सीजन सेल के दौरान बेस्ट डील्स को पाने से चूक गए थे तो आपके पास एक बार फिर खरीदारी करने का सुनहरा मौका है। Flipkart Big Shopping Days सेल के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक और एप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आज हम अपने लेख द्वारा आपको Flipkart Sale में स्मार्टफोन पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बताएंगे।
 

Flipkart Big Shopping Days सेल में मिलने वाली बेस्ट डील्स

Asus ZenFone Max Pro M1

Flipkart Sale के दौरान असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 का 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) तो वहीं 6 जीबी रैम वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। स्पेसिफिकेशन जानने से पहले याद करा दें कि, भारत में अगले सप्ताह ZenFone Max Pro M2 लॉन्च होने वाला है।
Advertisement

Asus ZenFone Max Pro M1 में फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
 

Xiaomi Poco F1

शाओमी पोको एफ1 के सभी वेरिएंट डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। 6 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट 21,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये, 8 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट 5,000 रुपये की छूट के बाद 25,999 रुपये में उपलब्ध है। हमने जब Poco F1 को टेस्ट किया था तो पाया कि फोन की बैटरी लाइफ काफी अच्छी है लेकिन लो-लाइट में फोन थोड़ा कमजोर पड़ जाता है।
Advertisement
 

Motorola One Power

मोटोरोला वन पावर हैंडसेट पर 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है। वैसे तो इस स्मार्टफोन का दाम 18,999 रुपये है लेकिन अभी Flipkart Sale में यह आपको 14,999 रुपये में मिल जाएगा। बता दें कि Motorola One Power को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट भी मिल चुका है। हैंडसेट में 6.2 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,850 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। मोटोराला ब्रांड का यह स्मार्टफोन बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा के साथ भी उपलब्ध है।
 

Google Pixel 3

गूगल पिक्सल 3 के 64 जीबी वेरिएंट पर 4,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,900 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। केवल इतना ही नहीं, Flipkart Offers की बात करें तो एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन में 5.5 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में Google Pixel 3 को तेजी से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद है।
 

Nokia 5.1 Plus

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन Flipkart Sale में 13,199 रुपये के बजाय 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। नोकिया 5.1 प्लस में 5.8 इंच एचडी+ डिस्प्ले, दो रियर कैमरे, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।
Advertisement
 

Honor 9N

हॉनर 9एन की एमआरपी 15,999 रुपये है लेकिन अभी फ्लिपकार्ट सेल में यह हैंडसेट 10,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 10,400 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Honor 9N में 5.84 इंच डिस्प्ले, किरिन 659 चिपसेट और 4 जीबी रैम है। बैक पैनल पर दो रियर कैमरे और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।
 

Realme C1

Oppo के सब ब्रांड रियलमी सी1 (2 जीबी, 16 जीबी) डिस्काउंट के बाद 7,499 रुपये (एमआरपी 8,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। Realme C1 में 6.2 इंच एचडी+ डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
 

Honor 10

हॉनर 10 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,000 रुपये की छूट के साथ 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस स्मार्टफोन की एमआरपी 35,999 रुपये है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,900 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। Honor 10 में 5.84 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले और हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है।
 

Moto X4

मोटो एक्स4 (4 जीबी, 64 जीबी) पर 12,000 रुपये की छूट के बाद ग्राहक इस हैंडसेट को 10,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 10,400 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। ऐसी खबर है कि Moto X4 को एंड्रॉयड 9.0 पाई स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच फुलएचडी डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर दो रियर कैमरे हैं। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.