Flipkart Big Billion Days Sale 2024: फ्लिपकार्ट सेल की तारीख का हुआ खुलासा, मिलेंगे ये डील्स और ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale में हर साल की तरह इस साल भी कीमत में छूट के साथ बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स और No-Cost EMI जैसे ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 सितंबर 2024 21:04 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 27 सिंतबर को हो रही है
  • कंपनी Plus मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस 26 सितंबर से शुरू करने जा रही है
  • सेल के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Billion Days Sale 2024: बिग बिलियन डेज सेल फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल में से एक है। हालिया गूगल लिस्टिंग से पता चला था कि इस सेल को Plus मेंबर्स के लिए 29 सितंबर और सभी के लिए 30 सितंबर से शुरू किया जाएगा, लेकिन अब Flipkart ने सेल की तारीख का खुलासा कर दिया है। Flipkart Big Billion Days सेल की शुरुआत 27 सितंबर से होगी और ये Plus मेंबर्स के लिए 26 सितंबर से लाइव हो जाएगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कुछ मुख्य ऑफर्स का खुलासा भी किया है। फ्लिपकार्ट का दावा है कि इस साल फेस्टिव सेल के दौरान प्रोडक्ट्स पर 85 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। हर साल कंपनी बिग बिलियन डेज में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, एयर कंडीशनर और अन्य होम अप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट्स कैटेगरी पर भारी डिस्काउंट डील्स लाती है। 
 

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale Date (confirmed)

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 27 सिंतबर को हो रही है। कंपनी अपने Plus मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस 26 सितंबर से शुरू करने जा रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि सेल का समापन कब होगा। हालांकि, सेल के दौरान मिलने वाले मुख्य ऑफर्स का खुलासा कर दिया गया है। हर साल की तरह इस साल भी कीमत में छूट के साथ बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स और No-Cost EMI जैसे ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Flipkart Big Billion Days 2024 Sale: Offers

Flipkart ने Big Billion Days के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च की है, जिसमें इसकी शुरुआत की तारीख के साथ ऑफर्स की जानकारी भी शामिल है। इस साल की सेल के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को इस बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट या कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों के पास Flipkart Pay Later की सुविधा भी होगी। इसके अलावा, No-Cost EMI और बेस्ट एक्सचेंज रेट का वादा भी किया जा रहा है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए कैशबैक कमाने का भी मौका है।

फ्लिपकार्ट का कहना है कि "कुछ प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की डील और ऑफर के साथ, आप निश्चिंत हो सकते हैं कि हर किसी के लिए [सेल में] कुछ न कुछ होगा।" इन डील्स में इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित एक्सेसरीज पर 50-80 फीसदी की छूट शामिल है। टैबलेट्स, पर 70 प्रतिशत तक की छूट और टीवी और अन्य उपकरणों पर भी 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। 4K टीवी और रेफ्रिजरेटर पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलने का दावा किया गया है। वॉशिंग मशीन, एसी, प्रिंटर, मोबाइल कवर और स्क्रीन गार्ड पर भी अच्छे डील्स मिल सकते हैं।
Advertisement

इतना ही नहीं, फर्नीचर और घरेलू सामान पर 85 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का वादा किया जा रहा है, जिनमें मैट्रेस, होम ऑफिस इक्विपमेंट और भी बहुत कुछ शामिल होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.