Flipkart Big Billion Days Sale 2023: Google Pixel 7a मिलेगा 12,500 रुपये तक सस्ता

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि बिग बिलियन डेज सेल के दौरान Google Pixel 7a पर भी छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2023 21:44 IST
ख़ास बातें
  • Big Billion Days Sale के दौरान Google Pixel 7a बंपर डिस्काउंट पर मिलेगा
  • स्मार्टफोन को 31,499 रुपये की कीमत में खरीदने का मौका है
  • स्मार्टफोन अकसर 43,999 रुपये की रिटेल कीमत पर बेचा जाता है

Pixel 7a को एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ करीब 12,500 रुपये सस्ता खरीदने का मौका

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: Plus मेंबर्स के लिए फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें प्रोडक्ट्स की लंबी रेंज पर जबरदस्त डिस्काउंट दिए जाने का दावा किया जा रहा है। मूल रूप से सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी और 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसमें Apple, Samsung, Vivo, Motorola और अन्य स्मार्टफोन पर अच्छी डील पेश किए जाने का वादा किया गया है। ई-कॉमर्स साइट ने सेल पर जाने वाले फोन पर मिलने वाले ऑफर्स का अभी से खुलासा कर दिया है। फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि Big Billion Days Sale के दौरान Google Pixel 7a पर भी छूट दी जाएगी।

Google Pixel 7a को इस साल 11 मई को लॉन्च किया गया था। अब, Flipkart ने घोषणा की है कि Big Billion Days Sale के दौरान Pixel 7a पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। Google Pixel 7a का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस सेल में 43,999 रुपये के बजाय 31,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ध्यान दें कि इस सेल प्राइस में एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर शामिल हैं, जो फ्लिपकार्ट इस सेल के दौरान पेश करने वाला है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Google Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो गूगल पिक्सल 7ए में लेटेस्ट Tensor G2 SoC दिया है।  Google Pixel 7a में 4,385mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Google Pixel 7a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Google Pixel 7a में 4,385mAh की बैटरी दी गई है।कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी 3.2 और NFC दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 152mm, चौड़ाई 72.9mm, मोटाई और वजन 193.5 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4385 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2300 सस्ता मिल रहा Realme P3 Ultra 5G, Flipkart Goat Sale में आई गजब डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड! लॉन्च से पहले खुलासा
  2. Vivo V80 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  4. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  6. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  7. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  8. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  9. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  10. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.