15,000 रुपये से कम में मिलने वाले पांच बेहतरीन कैमरा फोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2016 17:40 IST
हममें से कई लोगों के लिए कैमरा किसी भी स्मार्टफोन का सबसे अहम हिस्सा होता है। चाहे आपको फोटोग्राफी का शोक हो या फिर सेल्फी लेने का, स्मार्टफोन में अच्छा कैमरा होना फायदेमंद होता है। आज की तारीख में मार्केट में 15,000 रुपये के रेंज में कई शानदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से सबसे बेहतर कैमरा किसका है। यह चुन पाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में हम आपके काम आएंगे।

इस प्राइस रेंज के कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन को रिव्यू करने के बाद हमने आपके लिए 2016 में अब तक लॉन्च किए गए बेहतरीन कैमरा फोन की एक सूची तैयार की है। जब कैमरे का स्कोर टाई रहता है तो हमने फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को ध्यान में रखा है जिसके बाद पांच फोन की सूची तैयार की है। इनमें से कोई भी फोन आपको फ्लैगशिप आईफोन या फिर उसके समकक्षएंड्रॉयड फोन जैसी तस्वीरें नहीं ले पाएंगे। अगर आप मार्केट में 15,000 रुपये के रेंज में बेहतरीन कैमरा फोन की तलाश में है तो इनमें से किसी एक को भी खरीदने पर निराश नहीं होंगे।
Advertisement

1. लेनोवो ज़ूक ज़ेड1
लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रिव्यू के दौरान हम इस फोन के कैमरे से शार्प और डिटेल तस्वीरें लेने में सफल रहे। हम कम रोशनी में भी ली गई तस्वीरों से संतुष्ट हुए। रियर कैमरे से 60 फ्रेम प्रति सेकेंड से वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। दोनों ही कैमरे 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इस तरह से यह कैमरा फोटो और वीडियो दोनों के लिए अच्छा है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद हैं।
Advertisement

2. आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016)
आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016) की कीमत 10,000 रुपये से कम है और इसके कैमरे की परफॉर्मेंस 15,000 रुपये रेंज वाले कई महंगे स्मार्टफोन से बेहतर है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। कैमरे डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और लेज़र ऑटोफोकस से लैस हैं। इन कैमरों से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। हमने अपने रिव्यू में इसके कैमरे की तारीफ की थी, ख़ासकर इसका मैक्रो शॉट्स की।
Advertisement

3. मोटो जी4 प्लस
मोटो जी4 प्लस एक बेहतरीन स्मार्टफोन है लेकिन फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में कुछ सुधार की गुंजाइश है। फोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। लेकिन कम रोशनी में इसकी परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी। हमने रिव्यू के दौरान दिन की उजाले में इस कैमरे की परफॉर्मेंस को अच्छा पाया। हमने पाया कि दिन की रोशनी या कम रोशनी में भी कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के अच्छी क्वालिटी के वीडियो रिकॉर्ड कर पाना संभव है। 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे की परफॉर्मेंस से भी हम संतुष्ट हुए। भले ही इसका कैमरा 15,000 रुपये के रेंज में सबसे बेहतरीन नहीं है, लेकिन यह टॉप 5 सूची का हिस्सा बनने के लिए काफी है। और यह फोन भी अच्छा है।
Advertisement

4. लेनोवो वाइब एस1
लेनोवो वाइब एस1 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। और आगे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप है। एक फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और दूसरे का 2 मेगापिक्सल। दोनों ही कैमरे फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। हमने रिव्यू के दौरान पाया कि इसका कैमरा किसी भी परिस्थिति में क्रिस्प तस्वीरें लेने में सक्षम है। कीमत में ताजा कटौती के बाद वाइब एस1 फोन 15,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन कैमरा फोन में से एक बन गया है।
Advertisement

5. शाओमी रेडमी नोट 3
शाओमी रेडमी नोट 3 हैंडसेट 10,000 रुपये के रेंज के बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक है। इसका बेहतर वेरिएंट 11,999 रुपये में आता है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। हम आपको यही वर्ज़न खरीदने का सुझाव देंगे। रेडमी नोट 3 में वाइड एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हमने रिव्यू में आपको बताया था कि इस फोन के कैमरे की कलर रिप्रोडक्शन अच्छी है, लेकिन कम रोशनी में तस्वीरें ज्यादा शार्प नहीं आईं। आप इसके कैमरे से 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

15,000 रुपये के रेंज में ये पांच बेहतरीन कैमरा फोन आपके लिए हैं। हमने इस सूची में उन फोन को ही शामिल किया है जिनके साथ हमने थोड़ा वक्त बिताया और उन्हें रिव्यू किया। इन फोन के अलावा ओप्पो एफ1 (रिव्यू) का कैमरा भी बेहतरीन है लेकिन इसकी कीमत 15,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा है। हुवावो हॉनर 5एक्स और कूलपैड नोट 3 प्लस के कैमरे भी अच्छे हैं। अगर आपको ऊपर दी गई सूची के फोन नहीं पसंद हैं तो आप इनके बारे में भी विचार कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि हमने इस सूची में किसी बेहतरीन कैमरा फोन को शामिल नहीं किया है तो हमें कमेंट बॉक्स के जरिए बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.