Doogee Smini स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 8GB रैम, 50MP कैमरा वाली डिवाइस आ जाएगी आपकी मुट्ठी में!

Doogee Smini : डिवाइस का वजन सिर्फ 155 ग्राम है, जो इसकी बड़ी खूबी है। यह Apple iPhone 13 Mini से भी छोटा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 10:02 IST
ख़ास बातें
  • चीनी स्‍मार्टफोन मेकर Doogee का नया फोन लॉन्‍च
  • Doogee Smini एक कॉम्‍पैक्‍ट डिवाइस है
  • 4.5 इंच का आईपीएस डिस्‍प्‍ले दिया गया है इसमें

कंपनी ने इसकी बिल्‍ड क्‍वॉलिटी पर काफी मेहनत की है। Doogee Smini को IP68 और IP69K सर्टिफ‍िकेशन मिला है।

Photo Credit: aliexpress

स्‍मार्टफोन इंडस्‍ट्री बड़े डिस्‍प्‍ले वाली डिवाइसेज के इर्द-गिर्द प्रोडक्‍ट पेश कर रही है। 6.5 इंच डिस्‍प्‍ले स्‍टैंडर्ड बन गया है। हालांकि बहुत से लोग आज भी कॉम्‍पैक्‍ट डिवाइसेज पसंद करते हैं। लेकिन मार्केट में चुनिंदा मॉडल ही कॉम्‍पैक्‍ट फॉर्म फैक्‍टर को समेट रहे हैं। अब चीनी स्‍मार्टफोन मेकर Doogee ने एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को अनवील किया है। डिवाइस का नाम है- Doogee Smini (डूगी स्मिनी)। इसमें कई खूबियां हैं, जो लोगों को पसंद आ सकती हैं।    
 

Doogee Smini Price 

Doogee Smini को AliExpress के जरिए खरीदा जा सकता है। देशों के हिसाब से इसकी कीमत अलग है। यूजर्स को शिपिंग फीस, इम्‍पोर्ट टैक्‍स और अन्‍य शुल्‍क अलग से चुकाने पड़ सकते हैं। भारत में इसकी कीमत AliExpress पर 20,244 रुपये दिखाई जा रही है।  
Advertisement
 

Doogee Smini Specifications, features 

Doogee Smini में 4.5 इंच का आईपीएस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 1170 x 480 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करता है। इस डिवाइस का वजन सिर्फ 155 ग्राम है, जो इसकी बड़ी खूबी है। उदाहरण के लिए यह Apple iPhone 13 Mini से भी छोटा है और जेब में आराम से फ‍िट हो सकता है। 

कंपनी ने इसकी बिल्‍ड क्‍वॉलिटी पर काफी मेहनत की है। Doogee Smini को IP68 और IP69K सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा सकता है। कठिन मौसम में भी टिक सकता है। 
Advertisement

Doogee Smini में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का एक और सेंसर है। इस फोन में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। बात करें परफॉर्मेंस की, तो कंपनी ने इस डिवाइस में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर लगाया है। 

फोन में 8 जीबी रैम दी है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है। Doogee Smini में 3 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी और 3.5mm जैक की खूबियां भी इस फोन में दी गई हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.