888 रुपये वाले डोकॉस एक्स1 फोन की तस्वीरें और वीडियो आए सामने

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016 14:01 IST
रिंगिंग बेल्स और एमफोन की राह पर चलते हुए जयपुर स्थित डोकॉस कंपनी ने मात्र 888 रुपये में डोकॉस एक्स1 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस हैंडसेट को लेकर रिंगिंग बेल्स के फ्रीडम 251 जैसा उत्साह तो नहीं देखने को मिल रहा। लेकिन हर यूज़र यह जानने के लिए उत्सुक तो ही है कि मात्र 888 रुपये वाला यह फोन कैसा होगा।

जहां फ्रीडम 251 के लिए लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया था और रिव्यू के लिए मीडिया को हैंडसेट भी उपलब्ध कराया गया था। ऐसा डोकॉस एक्स1 के साथ नहीं हुआ। इस सीधे लॉन्च करने की खबर आई। इसके बाद से मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आईं जिससे कई इच्छुक ग्राहकों के मन में हैंडसेट को लेकर शंका पैदा होने लगी। शायद इसी संदेह को दूर करने के मकसद अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की ताज़ा तस्वीरें जारी की हैं। साथ ही फेसबुक पर स्मार्टफोन के बारे में बताते हुए एक वीडियो भी साझा किया गया है।

वीडियो को देखकर तो यह प्रतीत होता है कि इसे कंपनी के अधिकारियों द्वारा ही बनाया गया है। वीडियो में डोकॉस एक्स1 के कुछ स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र करने के साथ उन अधिकारियों ने कीमत को हैंडसेट की सबसे अहम खासियत बताई है।

 

Don't panic real phone real images pic.twitter.com/Ntb7dW4paT

— Docoss (@DocossSocial) April 28, 2016

 

इस स्मार्टफोन को @DocossSocial नाम के एक ट्विटर प्रोफाइल से साझा की गई हैं। इसके अलावा एक यूट्यूब वीडियो का लिंक भी शेयर किया गया है। इसमें हैंडसेट के बारे में बताया गया है और उसे बुक करने के प्रक्रिया के भी बारे में।   

ध्यान रहे कि हम फेसबुक और ट्विटर प्रोफाइल की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं कर सकते। लेकिन कंटेंट के आधार पर यह ज़रूर कह सकते हैं कि यह कंपनी की ओर से जारी किए गए हैं।
Advertisement

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस हैंडसेट की बिक्री 2 मई से शुरू होगी। जबकि इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुक्रवार रात 10 बजे बंद हो जाएगी।
Advertisement

डोकॉस एक्स1 प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। वैसे हमारा अपने पाठकों को सुझाव को होगा कि इससे फिलहाल बचें, क्योंकि इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की पारदर्शिता रिंगिंग बेल्स या एमफोन से भी कम है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। डोकॉस एक्स1 में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 4 जीबी रॉम, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी तक), जीपीआरएस/ एज, 3जी, 1300 एमएएच की बैटरी, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट है। इसका वज़न 102 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 122.2x64.4x9.3 मिलीमीटर।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.