Nokia 6.1 Plus से कितना अलग है Nokia 7.1?

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 7.1 है। नोकिया 7.1 में आपको Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus के डिज़ाइन की झलक मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 7.1 की कीमत 299 यूरो (करीब 25,300 रुपये) से शुरू होती है
  • Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये है
  • भारत में 11 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है नोकिया 7.1

Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से हैं लैस

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 7.1 है। नोकिया 7.1 में आपको Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus के डिज़ाइन की झलक मिलेगी। इसमें 19:9 डिस्प्ले है। पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं। मिड-रेंज सेगमेंट में Nokia 7.1 की भिड़ंत HMD Global के ही नोकिया 6.1 प्लस से होगी। Nokia 6.1 Plus के स्पेसिफिकेशन भी नए नोकिया हैंडसेट से मेल खाते हैं। यह स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 19:9 डिस्प्ले और 3,060 एमएएच बैटरी के साथ आता है। हालांकि, इसके कैमरे थोड़े अलग हैं और फोन को इस महीने ही एंड्रॉयड पाई का अपडेट भी मिलेगा। आइए हम Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus के बीच के अंतर को जानते हैं....
 

Nokia 7.1 vs Nokia 6.1 कीमत

Nokia 7.1 की कीमत 299 यूरो (करीब 25,300 रुपये) से शुरू होती है और 349 यूरो (करीब 29,600 रुपये) तक जाती है। हालांकि, यह भी मार्केट पर निर्भर करेगा। फोन को ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस स्टील कलर रंग में लॉन्च किया गया है। फिलहाल, इसे भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

दूसरी तरफ, Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये है। मार्केट में इसे ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर बेचा जाता है।
 

नोकिया 7.1 बनाम नोकिया 6.1 प्लसः स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम स्मार्टफोन Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के स्टॉक वर्ज़न पर चलते हैं। दोनों ही एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। Nokia 7.1 को एंड्रॉयड 9.0 पाई का अपडेट अगले महीने मिलेगा, जबकि नोकिया 6.1 प्लस को यह अपडेट अक्टूबर में ही मिलने की खबर आई है।
Advertisement

Nokia 7.1 में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) प्योरडिस्प्ले पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। वहीं, Nokia 6.1 Plus में आपको फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले मिलेगा जिसका डाइमेंशन है 5.8 इंच। दोनों ही स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। Nokia 7.1 में रियल टाइम एसडीआर टू एचडीआर कनवर्ज़न फीचर है।
 

Nokia 7.1 की सीधी भिड़ंत Nokia 6.1 Plus से

दोनों ही स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Nokia 6.1 Plus का सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला है। वहीं, हाल ही में लॉन्च किए गए नोकिया 7.1 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही स्मार्टफोन 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

नोकिया 7.1 और नोकिया 6.1 प्लस में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। हालांकि, सेंसर अलग हैं। Nokia 7.1 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह ऑटोफोकस व एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। जुगलंबदी में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। रियर कैमरा सेटअप कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और टू-फेज़ डिटेक्शन के साथ आता है।। दूसरी तरफ, Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। नोकिया 7.1 में 8 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर से लैस का फिक्स्ड फोकस फ्रंट सेंसर है। यह 84 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। नोकिया 6.1 प्लस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus की बैटरी 3,060 एमएएच की है। नोकिया 7.1 की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज देने का दावा है। Nokia 6.1 Plus हैंडसेट 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दोनों ही फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिेंट सेंसर है और हैंडसेट अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें दोनों ही स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक को सपोर्ट करते हैं। Nokia 7.1 में एनएफसी है, लेकिन नोकिया 6.1 में यह फीचर नहीं है। Nokia 7.1 का डाइमेंशन 149.7x71.19x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 159 ग्राम। दूसरी तरफ, नोकिया 6.1 प्लस का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 151 ग्राम।
 
नोकिया 7.1 बनाम नोकिया 6.1 प्लस

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.84 इंच5.80 इंच
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3060 एमएएच3060 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.845.80
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
400400

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.28-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर फ्लैश
-दोहरी एलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
यूएसबी ओटीजी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
-नैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
-नैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.