काले-सफेद चार्जर का टाइम गया! DeperAI ने लॉन्‍च किए 65W के कलरफुल वॉल एडेप्टर, जानें कीमत, फीचर्स

DeperAI Superpower 65W एडेप्टर्स में UFCS Fusion Fast Charging फीचर है। इनकी इनपुट रेंज 50/60Hz पर 100-240V है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 सितंबर 2024 16:25 IST
ख़ास बातें
  • इनमें UFCS Fusion Fast Charging फीचर है।
  • इनपुट रेंज 100-240V है।
  • कंपनी ने इनमें AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया है।

DeperAI ने नए यूनिवर्सल वॉल एडेप्टर Superpower 65W और Superpower 65W PRO लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: DeperAI

टेक कंपनी DeperAI ने नए यूनिवर्सल एडेप्टर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ये GaN वॉल एडेप्टर्स अपने पहले प्रोडक्ट के तौर पर किए हैं। इनके नाम Superpower 65W और Superpower 65W PRO हैं। इनमें UFCS Fusion Fast Charging फीचर है। इनपुट रेंज 100-240V है। कंपनी ने इन्हें इंटरनेशनल वोल्टेज और फ्रिक्वेंसी स्टैंडर्स के साथ मैच करते हुए डिजाइन किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से। 
 

DeperAI Superpower 65W adapter price

DeperAI Superpower 65W एडेप्टर की कीमत Rs. 1,499 है। यह स्लीक व्हाइट और बोल्ड डार्क ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं, Superpower 65W PRO की कीमत Rs. 1,999 है जिसे वाइब्रेंट डार्क ब्लू और आई कैचिंग येलो कलर में लॉन्च किया गया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकता है। सेल 15 सितंबर से शुरू होगी। 
 

DeperAI Superpower 65W adapter specifications

DeperAI Superpower 65W एडेप्टर्स में UFCS Fusion Fast Charging फीचर है। इनकी इनपुट रेंज 50/60Hz पर 100-240V है। कंपनी ने इन्हें इंटरनेशनल वोल्टेज और फ्रिक्वेंसी स्टैंडर्स के साथ मैच करते हुए डिजाइन किया है। कंपनी ने इनमें AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया है। 

Superpower 65W में सिंगल USB-C पोर्ट मिलता है। इसकी आउटपुट रेंज 5V/3A से लेकर 20V/3.25A तक है। वहीं Superpower 65W PRO में डुअल USB-C पोर्ट हैं और एक USB-A पोर्ट है। यह 45W+20W और 45W+18W की आउटपुट कॉम्बिनेशन सपोर्ट करता है। यह एक साथ कई डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। यह कई तरह की आउटपुट जैसे 5V/3A, 9V/3A, 12V/3A, 15V/3A, और 20V/3.25A को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

दोनों ही एडेप्टर्स में 10 लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन है। DeperAI की स्थापना OnePlus के पूर्व एक्सिक्टिव Jim Zhang ने की थी। कंपनी उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है। पहले प्रोडक्ट के तौर पर इसने इन GaN वॉल एडेप्टर्स को लॉन्च किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.