BSNL ने लॉन्च किया खास सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क करेगा काम, कीमत 1 लाख 32 हजार, कौन खरीदेगा?

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक खास सैटेलाइट फोन सर्विस लॉन्च की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 15:10 IST
ख़ास बातें
  • BSNL Satellite Phone का डिजाइन रग्ड और ड्यूराबल है।
  • BSNL Satellite Phone धूल, पानी और फिजिकल इंपैक्ट को झेल सकता है।
  • BSNL Satellite Phone में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है।

BSNL Satellite Phone

Photo Credit: BSNL

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक खास सैटेलाइट फोन सर्विस लॉन्च की है। यह उन इलाकों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है जहां आम सेलुलर नेटवर्क कवरेज बिल्कुल नहीं है। कम्युनिकेशन बियोंड बाउंड्रीज की थीम के तहत पेश की गई यह सर्विस एक जरूरी कम्युनिकेशन ऑप्शन का काम करती है। खासकर पर उन जगहों पर बहुत काम आती है जहां सामान्य मोबाइल टावर उपलब्ध नहीं हैं या काम नहीं कर रहे हैं। आइए इस रग्ड फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL Satellite Phone Price

BSNL Satellite Phone की कीमत ₹1,34,166 है। BSNL ने इसे खरीदने और इससे जुड़ी जानकारी के लिए खास कॉन्टैक्ट चैनल तैयार किए हैं। ग्राहक अपनी पूछताछ के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन जैसे कि 9768866652 पर कॉल कर सकते हैं।

Advertisement

सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत एडवांस होता है, इसलिए आम कमर्शियल मोबाइल सर्विस के मुकाबले में इसे शुरू करना या इस्तेमाल करना काफी महंगा और मुश्किल है। इस सर्विस में खास सैटेलाइट हैंडसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें इनमारसैट जैसी ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क कंपनियों की साझेदारी में तैयार किया गया है। इसका हार्डवेयर खराब मौसम और मुश्किल कंडीशन में भी उपयोग किए जाने के हिसाब से तैयार किया गया है। 

इस फोन का डिजाइन रग्ड और ड्यूराबल है, जिससे खराब आउटडोर कंडीशन के लिए बनाया गया है। यह धूल, पानी और फिजिकल इंपैक्ट को झेल सकता है। इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यह उन जगहों पर बहुत उपयोगी साबित होता है, जहां बिजली की सुविधा नहीं है। यह साफ आवाज में बातचीत करने और मुश्किल समय में तुरंत मदद के लिए खास SOS इमरजेंसी सपोर्ट फंक्शन के साथ तैयार हुआ है।

BSNL Satellite Phone Specifications

सैटेलाइट फोन जमीनी नेटवर्क पर निर्भर नहीं होते तो ऐसे में इनका इस्तेमाल अधिकतर खास सेक्टर, इमरजेंसी सर्विस और कठिन भौगोलिक स्थितियों में काम करने वाले लोग करते हैं।  इनका इस्तेमाल बॉर्डर या दूर-दराज के इलाकों में सेना और सिक्योरिटी फोर्स के लिए जरूरी बातचीत की सुविधा के लिए होता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ या चक्रवात के दौरान सामान्य नेटवर्क काम नहीं करता है तो सैटेलाइट फोन ही सहारा बनते हैं। जहाजों, समुद्र में होने वाले ऑपरेशन, माइनिंग सेक्टर और घने जंगलों में रिसर्च के लिए कनेक्टिविटी के लिए इनका इस्तेमाल होता है। ऊंचाई पर तीर्थ स्थलों की यात्रा करने वाले या ट्रैवलर और कठिन जंगली इलाकों में घूमने वाले लोगों को इससे मदद मिलती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.