देश के सबसे मजबूत स्मार्टफोन, पानी और धूल बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे, बिना डरे कर पाएंगे स्विमिंग

बारिश के मौसम आसानी से उपयोग करने वाले फोन चाहते हैं तो IP68,IP69 रेटिंग वाले फोन बेहतर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2025 06:01 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 14 Pro 5G में IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है।
  • Oppo Reno 14 5G में IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है।
  • Motorola Edge 60 Pro में IP68+IP69 रेटिंग दी गई है।

Waterproof Smartphones in India

Photo Credit: Unsplash/Shuvro Mojumder

बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में भीगने पर फोन के खराब होने का खतरा रहता है। अगर आपका काम अधिकतर आउटडोर में रहता है, आप स्विमिंग करते हैं या पानी के आसपास रहते हैं तो आपके लिए वाटरप्रूफ फोन खरीदना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में कंपनियां मोबाइल को वाटरप्रूफ बनाने पर जोर दे रही हैं। अगर आप भी नया वाटरप्रूफ फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो उसमें मिलने वाली IP रेटिंग जैसे कि IP68, IP69 को देखकर ही फोन खरीदें, क्योंकि ये पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आइए बेस्ट वाटरप्रूफ फोन के बारे में जानते हैं।
 

Oppo Reno 14 Pro 5G
Oppo Reno 14 Pro 5G में IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव कर सकता है। Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दी है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है। Reno 14 Pro 5G में 6,200mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Reno 14 Pro 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।
 

Oppo Reno 14 5G
Oppo Reno 14 5G धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। Reno 14 5G में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 8350 से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Reno 14 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
Advertisement
 

Motorola Edge 60 Pro
Motorola Edge 60 Pro में IP68+IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे पानी से और धूल से बचाव सुनिश्चित होता है।  Edge 60 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है। Edge 60 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Edge 60 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।
Advertisement
 

Realme GT 7 Pro
Realme GT 7 Pro धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस है। GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO OLED प्लस डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,800mAh की बैटरी दी गई है। GT 7 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये है। 
Advertisement
 

Redmi Note 14 Pro 5G IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। Note 14 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.67 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Note 14 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 22,798 रुपये है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  4. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.