गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना है? तो बंपर डिस्काउंट पर मिल रहा 16GB रैम वाला ASUS का गेमिंग फोन

ASUS ROG Phone 8 Pro 5G गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025 09:12 IST
ख़ास बातें
  • ASUS ROG Phone 8 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • ASUS ROG Phone 8 Pro 5G में 6.78 इंच की फुल AMOLED LTPO डिस्प्ले है।
  • ASUS ROG Phone 8 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

ASUS ROG Phone 8 Pro 5G में 5,500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: ASUS

अगर आप नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं। ASUS बाजार में ROG सीरीज में गेमिंग स्मार्टफोन की पेशकश करता है। आज हम ASUS ROG Phone 8 Pro 5G की बात कर रहे हैं जो कि विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन में 16GB रैम और 5,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए ASUS ROG Phone 8 Pro 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट, प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ASUS ROG Phone 8 Pro 5G Price & Offers

ASUS ROG Phone 8 Pro 5G का 16GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट 94,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर में IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (10 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 90,249 रुपये हो जाएगी। यहां पर यह फोन 3,958 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी उपलब्ध है।

Advertisement

ASUS ROG Phone 8 Pro 5G Specifications

ASUS ROG Phone 8 Pro 5G में 6.78 इंच की फुल HD+ Samsung AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है।  इस फोन में एक स्नैप-ऑन कूलिंग फैन एयरोएक्टिव कूलर एक्स दिया गया है। इसमें एक इनबिल्ट थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग चिप और बैक कवर पर टेंप्रेचर को 28 डिग्री सेल्सियस तक कम करने के लिए एक फैन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें गेम को कंट्रोल करने के लिए कुछ बटन भी हैं। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS4.0 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। Asus फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 8 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में  5G, 4G LTE, वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस,एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में ROG Phone 8 सीरीज की लंबाई 163.8mm, चौड़ाई 76.8mm, मोटाई 8.9mm और वजन 225 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.