डुअल-सेल 6,000mAh बैटरी के साथ Asus ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Asus ROG Phone 5s की कीमत 49,999 रुपये है, जिसमें आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 57,999 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर Asus ROG Phone 5s Pro की कीमत 79,999 रुपये है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5s सीरीज़ ग्लोबल पिछले साल अगस्त में हुई थी लॉन्च
  • Asus ROG Phone 5s Pro में मिलता है सेकेंडरी डिस्प्ले
  • दोनों फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
Asus ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro स्मार्टफोन को भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों गेमिंग फोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर से लैस हैं और इनके साथ Adreno 660 जीपीयू दिया गया है। असूस आरओजी फोन 5एस और आरओजी फोन 5एस प्रो फोन में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है। असूस आरओजी फोन 5एस और आरओजी फोन 5एस प्रो फोन को पिछले साल अगस्त में ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है।
 

Asus ROG Phone 5s, Asus ROG Phone 5s Pro price in India

Asus ROG Phone 5s की कीमत 49,999 रुपये है, जिसमें आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 57,999 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर Asus ROG Phone 5s Pro की कीमत 79,999 रुपये है। Asus गेमिंग स्मार्टफोन की सेल 18 फरवरी से Flipkart पर शुरू होगी। वनीला असूस आरओजी फोन 5एस में फैंटम ब्लैक और स्ट्रोम व्हाइट कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, 5एस प्रो फोन फैंटम ब्लैक कलर में आता है। इन फोन को पिछले साल अगस्त में ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है।
Advertisement
 

Asus ROG Phone 5s, Asus ROG Phone 5s Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) असूस आरओजी फोन 5एस और असूस आरओजी फोन 5एस प्रो फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ROG UI पर काम करते हैं। फोन में 6.78 इंच का फुल- एचडी प्लस (1,080x2,448 पिक्सल) Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। फोन में 1ms रिस्पॉन्स टाइम, 24ms टच लैटेंसी, HDR10+ सपोर्ट और 1200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है। दोनों गेमिंग स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन मिलती है। ROG Phone 5s Pro में स्मॉल PMOLED डिस्प्ले बैक पैनल पर ROG Vision के साथ दिया गया है।

असूस आरओजी फोन 5एस और असूस आरओजी फोन 5एस प्रो फोन स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 660 जीपीयू दिया गया है। वनीला आरओजी फोन 5एस फोन में 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। वहीं, आरओजी फोन 5एस प्रो फोन केवल 18 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर के साथ 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है।

दोनों ही असूस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, फोन में डुअल-फ्रंट स्टीरियो स्पीकर मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो फोन में 5जी और 4जी एलटीई सपोर्ट, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac/ax,वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। सेंसर में GNSS GPS, Glonass, Galileo, Beidou, QZSS, NaviC, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और AirTrigger 5 और ग्रिप प्रेस के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर शामिल हैं।

दोनों ही असूस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। दोनों का डायमेंशन 172.83x77.25x9.9mm और भार 238 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

18 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.