18GB रैम और 6,000mAh बैटरी के साथ Asus ROG Phone 5s सीरीज़ लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन्स

Asus ROG Phone 5s और Asus ROG Phone 5s Pro दोनों ही गेमिंग स्मार्टफोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 660 जीपीयू दिया गया है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 17 अगस्त 2021 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5s में मौजूद है तीन कैमरे
  • Asus ROG Phone 5s Pro में दी गई है ROG Vision डिस्प्ले
  • दोनों फोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है
Asus ROG Phone 5s सीरीज़ को लॉन्च कर दिया गया है। इन नए गेमिंग स्मार्टफोन्स को दो मॉडल्स में पेश किया गया है, एक वनीला Asus ROG Phone 5s और Asus ROG Phone 5s Pro। दोनों ही फोन लेटेस्ट 5जी इनेबल स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस हैं। असूस स्मार्टफोन में 6.78 इंच सैमसंग एमोलेड ई4 डिस्प्ले के साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 1200 निट्स मैक्सिमम ब्राइटनेस मौजूद है। वनीला आरओजी फोन 5एस फोन 18 जीबी तक LPDDR5 रैम से लैस है, जबकि आरओजी फोन 5एस प्रो में केवल 18 जीबी LPDDR5 रैम कॉन्फिग्रेशन में आता है।

Asus के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन को फिलहाल केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही लिस्ट किया गया है। अभी Asus ROG Phone 5s और Asus ROG Phone 5s Pro दोनों ही फोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी भी कि किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक एक जैसे हैं। दोनों में अंतर केवल इतना है कि आरओजी फोन 5एस प्रो में ROG Vision rear matrix कलर डिस्प्ले दिया गया है और इसमें बैक में अतिरिक्त टच सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement
 

Asus ROG Phone 5s, Asus ROG Phone 5s Pro specifications

वनीला आरओजी फोन 5एस और आरओजी फोन 5एस प्रो दोनों ही गेमिंग स्मार्टफोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 660 जीपीयू दिया गया है। वनीला आरओजी फोन 5एस फोन 8 जीबी, 12 जीबी, 16 जीबी और 18 जीबी LPDDR5 रैम के कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जबकि आरओजी फोन 5एस प्रो फोन केवल 18 जीबी LPDDR5 रैम के साथ आता है। आरओजी फोन 5एस में UFS 3.1  स्टोरेज 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी विकल्प के साथ फीचर की गई है। जबकि प्रो वेरिएंट में 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। दोनों ही मॉडल्स Android 11 आधारित ROG UI skin on top पर काम करता है।

असूस आरओजी गेमिंग स्मार्टफोन्स 6.78-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,448 पिक्सल) Samsung एमोलेड E4 डिस्प्ले के साथ आते है, जिसके साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,200nits तक की पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। दोनों ही असूस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, फोन में डुअल-फ्रंट स्टीरियो स्पीकर मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो फोन में डुअल-सिम 5जी और 4जी एलटीई सपोर्ट, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक, जीपीएस और ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। सेंसर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एयरट्रिगर 5 के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर और ग्रिप प्रेस मौजूद है।

आरओजी फोन 5एस फैंटम ब्लैक और स्ट्रोम व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है, जबकि आरओजी फोन 5एस प्रो को फैंटम ब्लैक कलर में पेश किया गया है। दोनों ही फोन का डायमेंशन 173x77 x9.90mm और भार 238 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  9. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  10. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.