Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ

एपल ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपने नए सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जून 2026 00:04 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Siri में बड़े बदलाव किए हैं।
  • Apple Intelligence पर कंपनी ने खास फोकस किया है।
  • कैमरा में बेहद खास फीचर्स जोड़े गए हैं।

Apple WWDC 2026 में कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पिटारा खोल दिया है।

Photo Credit: Apple

Apple WWDC 2026: Apple WWDC 2026 में कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पिटारा खोल दिया है। एपल ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपने नए सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम से पर्दा उठाया है। कंपनी ने Siri में बड़े बदलाव किए हैं। यह अब एक स्टैंडअलोन ऐप की तरह आता है जिसमें एक डार्क थीम वाला चैटबॉट स्टाइल UI दिया गया है। इसी के साथ Apple Intelligence पर कंपनी ने खास फोकस किया है। कंपनी का AI पहले से ज्यादा बेहतर होने का दावा किया गया है। कैमरा में बेहद खास फीचर्स जोड़े गए हैं जो यूजर को पहले से कहीं ज्यादा कस्टमाइजेशन दे सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Apple WWDC 2026 Highlights

Apple WWDC 2026 ईवेंट में कंपनी ने अपने ईकोसिस्टम में कई अपग्रेड किए हैं जिसमें एपल इंटेलिजेंस, कैमरा फीचर्स और Siri को कंपनी ने केंद्र में रखा। 

Siri 2.0 
कंपनी ने वॉयस असिस्टेंट Siri 2.0 पेश किया है। दावा किया गया है कि यह असिस्टेंट का सबसे बड़ा रीबूट है। कंपनी के अनुसार अब सीरी में पहले ज्यादा स्क्रीन जागरूकता आ गई है। यह नैचुरल लैंग्वेज को समझता है। इसके अलावा थर्ड पार्टी मॉडल जैसे Google Gemini और Claude के साथ भी इंटीग्रेट हो सकता है। इतना ही नहीं, आप इसकी वॉयस को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। वॉयस की स्पीड भी कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

Apple Intelligence
Apple Intelligence के तहत Genmoji और Image Playground को जोड़ा गया है जिसमें AI के जरिए व्यापक Genmoji बनाए जा सकते हैं। अब यह पहले से ज्यादा रियल दिखने वाली इमेज बना सकता है जो कि पहले ज्यादा कार्टूनिश लगती थी। 

Writing Tool
कंपनी ने नए सिस्टम में बिल्ट-इन AI ग्रामर चेक फीचर जोड़ा है जो पारंपरिक स्पेलिंग चेक के साथ काम करता है। 

Advertisement

Camera Customization
कैमरा में यूजर को पहले ज्यादा कस्टमाइजेशन मिलेगा जिसमें टॉप रो विजेट्स भी शामिल हैं। यूजर अब फ्लैश को भी पुनर्व्यवस्थित कर सकते हैं। साथ ही टाइमर, एक्सपोजर और डेप्थ ऑफ फील्ड का कंट्रोल भी मिलेगा। iOS 27 के लिए कहा गया है कि यह पहले से ज्यादा स्टेबल होकर आया है। इसमें 30 प्रतिशत तक ज्यादा फास्ट ऐप लॉन्च होंगे। साथ ही इसमें फोटो कैप्चर के बाद यह 70% ज्यादा तेजी से लोड होंगे।  

Visual Intelligence
नए सॉफ्टवेयर में विजुअल इंटेलिजेंस भी मिलेगा। यानी अगर आप किसी बिजनेस कार्ड को स्कैन करते हैं तो यह उसमें से कॉन्टेक्ट नम्बर को सेव कर सकता है। इसके साथ ही यह कैलोरी ट्रैकिंग के लिए न्यूट्रिशनल लेबल भी स्कैन कर सकता है। 

Photos App Overhaul
फोटो ऐप में नए फीचर आ गए हैं जिसमें बैकग्राउंड को स्ट्रेच भी किया जा सकता है। इसके साथ ही रीफ्रेम का ऑप्शन भी मिल जाता है। यानी फोटो लेने के बाद भी उसमें कई तरह के बदलाव संभव हैं। 

Advertisement

Wallet
कंपनी ने नया Create a Pass फीचर दिया है जिसमें यूजर कई तरह के फिजिकल आइटम स्कैन कर सकता है जिसमें कॉन्सर्ट के टिकट, लॉयल्टी कार्ड आदि डिजिटली जेनरेट किए जा सकते हैं। यह कलर डिजिटल पास भी बना सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.