Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट

Apple अगले महीने अपना साल का पहला लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 15:40 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17e एप्पल के मार्च इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • एप्पल के इस इवेंट में दो iPad भी पेश हो सकते हैं।
  • Apple अपने MacBook लाइनअप को भी अपडेट कर सकता है।

एप्पल मार्च में इवेंट आयोजित करने वाला है।

Photo Credit: Apple

Apple अगले महीने अपना साल का पहला लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में कंपनी 2 मार्च से लेकर 4 मार्च, 2026 तक कम से कम पांच नए प्रोडक्ट लेकर आ सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, Apple सामान्य लाइवस्ट्रीम कीनोट के बजाय तीन दिनों में अलग-अलग पेशकश कर सकता है। इस आयोजन को एक इवेंट के बजाय स्पेशल Apple एक्सपीरियंस के तौर पर बताया गया है। फिलहाल Apple की वेबसाइट पर किसी लाइवस्ट्रीम के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। इस इवेंट में Mac, iPads और iPhones दस्तक दे सकते हैं। आज हम आपको इस इवेंट में लॉन्च होने वाले 5 डिवाइसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Apple इवेंट कब होगा आयोजित
Apple एक्सपीरियंस 4 मार्च, 2026 को सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में अलग-अलग सेशन में आयोजित होगा, जहां प्रेस के कुछ मेंबर्स इसमें हिस्सा लेंगे। यह इवेंट आम लोगों के लिए होगा या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।

Advertisement

नया MacBook
एप्पल के इस इवेंट में MacBook लॉन्च हो सकता है। इन्वाइट में लॉन्च के दौरान उपयोग किए गए कलर्स का जिक्र है, जिससे डिजाइन में बदलाव होने का संकेत मिलता है। इस डिवाइस में प्रोसेसर अपग्रेड के साथ-साथ काफी अपडेट हो सकते हैं।

iPhone 17e
iPhone 17e एप्पल के मार्च इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह आईफोन बीते साल फरवरी के बीच में लॉन्च हुए iPhone 16e का अपग्रेड है।

iPad
एप्पल के इस इवेंट में दो iPad भी पेश हो सकते हैं। iPad Air में M4 चिपसेट मिलेगा। वहीं एंट्री लेवल iPad में A18 प्रोसेसर दिया जाएगा। Apple इन अपडेट्स के जरिए लेटेस्ट सिलिकॉन टेक को मिड-रेंज और एंट्री-लेवल दोनों टैबलेट्स में प्रदान करेगा।

Advertisement

MacBook Pro और MacBook Air
Apple अपने MacBook लाइनअप को भी अपडेट कर सकता है, जिसमें 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले वाले MacBook Pro शामिल हैं। वहीं MacBook Air भी नए अपडेट के साथ आने वाला है। हालांकि, अभी तक फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple March Event, iPhone 17e, Mac, iPad

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  3. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  4. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  6. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  7. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  8. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  9. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  10. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.