iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेज़ी से बढ़ते इस्तेमाल की वजह से मैमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जून 2026 16:50 IST
ख़ास बातें
  • एपल जल्द ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकती है।
  • स्मार्ट डिवाइस में मैमोरी चिप्स ज़रूरी हिस्से होते हैं।
  • पिछले कुछ महीनों में मैमोरी चिप्स की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं।

iPhone 18 सीरीज के प्राइसेज में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Apple के प्रोडक्ट्स बहुत जल्द महंगे होने वाले हैं जिसमें MacBook और नए आईफोन भी शामिल हो सकते हैं। कंपनी के सीईओ टिम कुक की ओर से संकेत दिया गया है कि एपल के प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ना तय हैं। वजह बताई गई है मैमोरी चिप की बढ़ती कीमतें। दुनियाभर में चल रही मैमोरी चिप की शॉर्टेज और कई गुना बढ़ चुकी कीमतों की वजह से आने वाले एपल प्रोडक्ट्स महंगे होना तय बताया जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iPhone, MacBook जल्द ही महंगे दामों पर मिलने लगेंगे। कंपनी ने पुराने प्रोडक्ट्स और अपकमिंग प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। WSJ की रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ टिम कुक ने कहा कि दामों की बढ़ोत्तरी को टाला नहीं जा सकता है। क्योंकि मेमोरी चिप्स को लेकर स्थिति "असंभव" हो चुकी थी। उन्होंने यह नहीं बताया कि कीमतें कब बढ़ेंगी या किन प्रोडक्ट्स पर इसका असर पड़ेगा। यह भी साफ़ नहीं है कि कीमतों में बढ़ोतरी का असर iPhone 18 पर पड़ेगा या नहीं, जिसे कंपनी द्वारा सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

मोबाइल फ़ोन जैसे स्मार्ट डिवाइस में मेमोरी चिप्स ज़रूरी हिस्से होते हैं, लेकिन हाल के महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेज़ी से बढ़ते इस्तेमाल की वजह से इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। इसी दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि Apple अपनी चिप बनाने के लिए Intel के साथ भागीदारी करने पर राजी हो गई है और कंपनी अमेरिका में ही चिप उत्पादन करेगी। पिछले साल अगस्त में, ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की कि संघीय सरकार इंटेल में 10% हिस्सेदारी लेगी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताते हुए टिम कुक ने कहा कि वे उस भारी बढ़ोतरी के असर को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जिसका बोझ उनपर डाला जा रहा है, और वे अपने ग्राहकों को इस बढ़ोत्तरी से बचाने की कोशिश भी करते रहे हैं। लेकिन अब यह स्थिति ऐसी हो गई है जिसे और नहीं संभाला जा सकता। ऐसे समय में सप्लाई कम है जब कंज्यूमर ज्यादा डिवाइस चाहते हैं और मैमोरी बनाने वाली कंपनियाँ कीमतें बहुत ज़्यादा बढ़ा रही हैं। 

RAM की कीमत बहुत तेजी से बढ़ी है। रैम आम तौर पर सबसे सस्ते कंप्यूटर पार्ट्स में से एक है लेकिन अक्टूबर 2025 के बाद से इसकी कीमत दोगुनी से भी ज़्यादा हो गई है। कुक ने कहा कि कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के लिए मेमोरी की कीमतें और सप्लाई का सही स्तर पर वापस आना बहुत ज़रूरी है। टिम कुक की जगह सितंबर में जॉन टर्नस लेंगे। टिम कुक 15 साल से Apple के CEO रहे हैं और यह उनका कंपनी के साथ अंतिम साल है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.