Apple iPhone 17 Air Slim डिजाइन आया लीक रेंडर्स में सामने, जानें सबकुछ

Apple कथित तौर पर नए अल्ट्रा स्लिम iPhone मॉडल पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2025 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर नए अल्ट्रा स्लिम iPhone मॉडल पर काम कर रहा है।
  • iPhone 17 Air फ्रंट पेज टेक के एक वीडियो में नजर आया है।
  • यह Google Pixel स्मार्टफोन के वाइजर के समान नजर आता है।

iPhone 17 Air फ्रंट पेज टेक के एक वीडियो में नजर आया है।

Photo Credit: Youtube/FPT

Apple कथित तौर पर नए अल्ट्रा स्लिम iPhone मॉडल पर काम कर रहा है। अफवाहों से खुलासा हआ है कि इसे iPhone 17 Air कहा जा सकता है। हाल ही में फोन का कॉन्सेप्ट रेंडर नजर आया था। अब रेंडर का एक और सेट लीक हो गया है, जिससे थोड़ा अलग डिजाइन पता चला है। आइए Apple iPhone 17 Air Slim के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Apple iPhone 17 Air के रेंडर लीक


क्यूपर्टिनो बेस्ड दिग्गज का आगामी iPhone 17 Air फ्रंट पेज टेक के एक वीडियो में नजर आया है जिससे डिवाइस को हर तरफ से देखा जा सकता है। इसकी अल्ट्रा स्लिम बॉडी पूरी नजर आ रही है, जिसकी मोटाई 6 मिमी से कम हो सकती है। पूरे नए iPhone मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव कैमरा मॉड्यूल है। हाल ही में आए आईफोन से कुछ हद तक लुक मिलता है। रेंडर में iPhone 17 Air एक पिल साइज के मॉड्यूल के साथ नजर आता है।

यह Google Pixel स्मार्टफोन के वाइजर के समान नजर आता है। रेंडर पिछली रिपोर्ट्स के अनुरूप हैं, क्योंकि एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ पीछे सिर्फ एक कैमरा देख सकते हैं। इस पिल के साइज के मॉड्यूल में फुल प्लेसमेंट उस कॉन्सेप्ट रेंडर से अलग है। Apple फ्रंट में डायनामिक आइलैंड ला सकता है, जबकि A19 चिप इस फोन को पावर दे सकता है।
Advertisement

iPhone 17 Air और Galaxy S25 Slim भी 2025 में सबसे छोटी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। एयर मॉडल का नाम ब्रांड के मैकबुक एयर लाइनअप से लिया जा सकता है और इसमें 120Hz ProMotion डिस्प्ले, Apple का 5G मॉडेम, A19 चिप, वाई-फाई 7 और ड्यूराबल डिस्प्ले ग्लास पेश करने की उम्मीद है। इसे सितंबर और अक्टूबर 2025 के बीच लगभग 1000 USD (लगभग 86,938 रुपये) लॉन्च किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.