iPhone 16 बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, 2025 की चौथी तिमाही में कमाल

iPhone 16 भारत में 2025 की आखिरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन साबित हुआ।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 10:59 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है।
  • iPhone 16 में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर है।

iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Apple

iPhone 16 भारत में 2025 की आखिरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन साबित हुआ। Apple का यह आईफोन लगातार तीन तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना। हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के दौरान भारत में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट में बीते साल के मुकाबले में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पता चलता है कि 2024 के मुकाबले में इस सीजन में थोड़ी मंदी रही है। आइए जानते हैं कि एप्पल का आईफोन टॉप पर रहने वाला डिवाइस किन कारणों से बना है।

iPhone 16 बना नंबर 1

काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, काफी प्रमोशन और फेस्टिव सीजन में मजबूत चैनल एग्जीक्यूशन ने iPhone 16 को बिक्री में सबसे टॉप पर रहने में काफी मदद की। Vivo चौथी तिमाही में 25 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ भारत में वॉल्यूम के हिसाब से टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बना रहा, जिसमें Y-सीरीज का काफी योगदान रहा है जो कि छोटे शहरों और कस्बों में बेहतर ऑफलाइन रिटेल के साथ पसंद किया गया। इस दौरान 45 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाले फोन ने 17 प्रतिशत की रिकॉर्ड हिस्सेदारी हासिल की, जो किसी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा है। इसके चलते Apple का iPhone 16 लगातार तीसरी तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना।

iPhone 16 की खासियतें

iPhone 16 भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। यह आईफोन ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह iOS 18 पर काम करता है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.