अब लॉक स्क्रीन पर दिखेगी रियल-टाइम ट्रैकिंग, Android 16 में आया iPhone जैसा फीचर

Live Updates फीचर का इस्तेमाल उन ऐप्स में किया जा सकेगा, जहां एक्टिव स्टेटस की जानकारी देना जरूरी हो, जैसे कि नेविगेशन के दौरान ETA दिखाना, किसी कॉल के चलते रहने का स्टेटस, फूड डिलीवरी या कैब ट्रैकिंग जैसी चीजें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Android 16 में Live Updates लॉक स्क्रीन पर रियल टाइम एक्टिविटीज दिखाएगा
  • चैट, प्रमोशन या ऐड्स जैसे कंटेंट के लिए Live Updates का यूज़ नहीं होगा
  • टाइम-सेन्सिटिव इवेंट्स पर ही ट्रिगर होंगे अपडेट्स

नेविगेशन के दौरान ETA, कॉल के चलते रहने का स्टेटस, फूड डिलीवरी या कैब ट्रैकिंग आदि अपडेट्स दिखाई देंगे

Photo Credit: Google

गूगल ने पिछले महीने Android 16 का पहला स्टेबल वर्जन रिलीज किया, जिसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इन्हीं में से एक है 'Live Updates' फीचर है, जो यूजर को उनके फोन की लॉक स्क्रीन पर रियल टाइम में जरूरी एक्टिविटीज की जानकारी देगा। इस फीचर की तुलना iPhone के Live Activities से की जा रही है, जहां किसी चल रही एक्टिविटी की शुरुआत से लेकर अंत तक की जानकारी एक ही जगह पर मिलती है। गूगल के मुताबिक, इसका मकसद ऐसे नोटिफिकेशन देना है जो टाइम-सेंसिटिव हों, ना कि पुराने इवेंट्स की जानकारी।

Live Updates फीचर का इस्तेमाल उन ऐप्स में किया जा सकेगा, जहां एक्टिव स्टेटस की जानकारी देना जरूरी हो, जैसे कि नेविगेशन के दौरान ETA दिखाना, किसी कॉल के चलते रहने का स्टेटस, फूड डिलीवरी या कैब ट्रैकिंग जैसी चीजें। ये सारे अपडेट्स फोन की लॉक स्क्रीन पर नजर आएंगे, जिससे बार-बार फोन अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Google का कहना है कि Maps जैसे ऐप्स अब होम स्क्रीन पर एक स्टेटस चिप के जरिए डायरेक्शन दिखा सकते हैं, जबकि लॉक स्क्रीन पर ट्रिप की प्रोग्रेस और नेक्स्ट स्टेप्स की जानकारी Live Updates के जरिए मिलेगी। इसका फायदा ये होगा कि यूजर किसी ऑनगोइंग ट्रांजैक्शन या ट्रैवल को लगातार मॉनिटर कर सकेंगे, बिना ऐप खोले।

हालांकि, गूगल ने यह भी साफ किया है कि डेवलपर्स को यह ध्यान रखना होगा कि Live Updates सिर्फ उन्हीं एक्टिविटीज के लिए दिखे जो यूजर द्वारा मैनुअली ट्रिगर की गई हों और जिनमें यूजर का लगातार अटेंशन जरूरी हो।
Advertisement

साथ ही, इस फीचर का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए गूगल ने कुछ रूल्स भी जारी किए हैं। इसके तहत, Live Updates को ऐड्स, प्रमोशन, चैट मैसेज, अपकमिंग कैलेंडर इवेंट्स या अलर्ट्स के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे केस में स्टैंडर्ड नोटिफिकेशन, क्विक सेटिंग टाइल्स या ऐप विजेट्स को यूज करना होगा।
Advertisement

गूगल ने कुछ एक्सेप्शंस भी बताए हैं। जैसे अगर कोई यूजर फ्लाइट या कॉन्सर्ट टिकट पहले से खरीदता है, तो Live Updates ट्रिगर किए जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ तब जब इवेंट का टाइम बेहद करीब हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android 16, Google, Live Updates Feature
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.