Amazon Great Indian Festival Sale: इन स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

Amazon Great Indian Festival 2019 Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, अमेज़न डिवाइस और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 29 सितंबर 2019 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival 2019 Sale 4 अक्टूबर तक चलेगी
  • OnePlus 7 Pro पर मिल रही है 5,000 रुपये की छूट
  • Samsung Galaxy M30 का यह वेरिएंट मिल रहा है 11,999 रुपये में
Amazon Great Indian Festival 2019 Sale की शुरुआत हर किसी के लिए हो गई है। ज्ञात हो कि प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 12 घंटे पहले शुरू हुई थी। त्योहारी सीज़न में अमेज़न की पहली सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी। 6 दिनों तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, अमेज़न डिवाइस और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। इस सेल के लिए अमेज़न इंडिया ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इस बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2019 सेल में कई लोकप्रिय प्रोडक्ट पर छूट देखने को मिलेगी।

Amazon Great Indian Festival 2019 Sale - Mobile Phone Offers
 

Apple iPhone XR

ऐप्पल के लोकप्रिय आईफोन Xआर को अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान अब तक की सबसे सस्ती कीमत में बेचा जा रहा है। iPhone XR का 64 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपये (एमआरपी 49,900 रुपये) में उपलब्ध है। आईफोन 11 सीरीज के लॉन्च होने के बाद फोन की कीमत हाल ही में कम की गई थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके आप अतिरिक्त 10 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकते हैं।
 

कीमतः 39,999 रुपये (एमआरपी 49,900 रुपये)

 

OnePlus 7

वनप्लस 7 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 34,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। अमेज़न सेल में एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिसमें सर्वाधिक छूट 13,000 रुपये की मिलेगी। एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करके आप 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट पाएंगे।

कीमतः 34,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये)
 

OnePlus 7 Pro

वनप्लस 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 44,999 रुपये (एमआरपी 49,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। वनप्लस 7 की तरह इस फोन के साथ भी पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 13,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। बता दें कि वनप्लस 7 प्रो तीन रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर भी है।

कीमतः 44,999 रुपये (एमआरपी 49,999 रुपये)
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 9

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को लाइटनिंग डील में 42,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर आपको लगता है कि गैलेक्सी नोट 10 आपके बजट से बाहर है तो गैलेक्सी नोट 9 के बारे में विचार करने में कोई भी खराबी नहीं है।

कीमतः 42,999 रुपये (एमआरपी 73,600 रुपये)
Advertisement
 

Samsung Galaxy M30

सैमसंग का किफायती हैंडसेट गैलेक्सी एम30 भी अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में सस्ते में बिक रहा है। गैलेक्सी एम30 के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये) में बेचा जा रहा है। आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके 9,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। गैलेक्सी एम30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसके साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

कीमतः 11,999 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये)
Advertisement
 

Redmi 7

अगर आपको 10,000 रुपये से कम में एक बेहतरीन फोन की तलाश है तो बता दें कि शाओमी का रेडमी 7 मात्र 6,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) में उपलब्ध है। आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके 6,200 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। रेडमी 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है।

कीमतः 6,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये)
 

Realme U1

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में रियलमी यू1 को बेहद ही सस्ती कीमत में बेचा जा रहा है। फोन को 7,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 7,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। रियलमी यू1 हैंडसेट 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

कीमत: 7,999 रुपये (12,999 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Great Indian Festival 2019

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.