Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 Live: स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप सहित इन डील्स को न करें मिस

Amazon Great Freedom Festival Sale Live 2025: HP, Dell, और Lenovo जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर 40% से 60% तक छूट है। किचन अप्लायंसेज जैसे माइक्रोवेव, मिक्सर ग्राइंडर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर भी 50% से ज्यादा की कटौती की जा रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जुलाई 2025 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Freedom Sale 2025 LIVE: Galaxy S24 Ultra 79,999 रुपये में
  • OnePlus 13R 36,999 रुपये और Reno 14 5G को 34,200 रुपये में खरीदने का मौका
  • Amazon Sale 2025 LIVE: SBI क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग पर 10% का डिस्काउंट

Amazon Great Freedom Festival Sale Live 2025: सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra 79,999 रुपये में मिल रहा है

Amazon Great Freedom Festival Sale Live 2025: Amazon की साल की सबसे बड़ी सेल में से एक - Great Freedom Festival 2025 आखिरकार शुरू हो चुकी है। सेल की शुरुआत 31 जुलाई को रात 12 बजे से Prime मेंबर्स के लिए हुई, जबकि 1 अगस्त दोपहर 12 बजे से सभी यूजर्स को एक्सेस मिल गया है। अमेजन इस सेल को "इंडिया की सबसे बड़ी डील्स सेल" कह रहा है और इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, AC, किचन अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भारी छूट दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक, इस बार iPhone 15, Galaxy S24 Ultra, OnePlus 13R, Oppo Reno14 5G जैसे प्रीमियम फोन्स पर भी रिकॉर्ड लेवल छूट दी जा रही है। इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है।

अभी तक Amazon ने आधिकारिक तौर पर सेल की एंड डेट नहीं बताई है, लेकिन पिछले सालों के पैटर्न को देखें तो यह सेल करीब 5 से 7 दिन, यानी संभवत: 6 अगस्त तक चल सकती है। इस दौरान कंपनी कई राउंड में डील्स और ऑफर्स पेश करेगी। मोबाइल कैटेगरी में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 15 पर है, जिसकी कीमत बैंक ऑफर और एक्सचेंज के बाद 58,249 रुपये तक गिर चुकी है। वहीं, Samsung Galaxy S24 Ultra 79,999 रुपये में मिल रहा है। OnePlus 13R 36,999 रुपये और Oppo Reno14 5G 34,200 रुपये जैसी कीमतों में उपलब्ध हैं, जो इन फोनों के लिए काफी कंपीटिटिव मानी जा रही है।

Advertisement

लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर भी शानदार डील्स मिल रही हैं। HP, Dell, और Lenovo जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर 40% से 60% तक छूट है। किचन अप्लायंसेज जैसे माइक्रोवेव, मिक्सर ग्राइंडर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर भी 50% से ज्यादा की कटौती की जा रही है। Amazon के खुद के प्रोडक्ट्स जैसे Echo Dot, Fire TV Stick, Kindle eReaders पर भी बड़ी छूट मिल रही है, कुछ डिवाइसेज तो 999 रुपये से शुरू हो रहे हैं। इसके अलावा Amazon Pay वाउचर, नो-कॉस्ट EMI, और बजट प्रोटेक्शन ऑफर्स जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

फैशन और ब्यूटी सेगमेंट में भी सेल काफी दमदार है। Puma, Adidas, Biba, Levi's जैसे ब्रांड्स पर 70% तक की छूट है। वहीं, स्किनकेयर और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 40-60% डिस्काउंट चल रहा है। खास बात ये है कि कुछ "Deal of the Day" और "Lightning Deals" केवल Prime मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव रखी गई हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.