Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, Redmi 7A समेत कई Xiaomi फोन पर हैं ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival Sale, Flipkart Big Diwali Sale, Diwali With Mi Sale में Xiaomi स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स को जानें।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival Celebration Special सेल 17 अक्टूबर तक चलेगी
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो

Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, Redmi 7A समेत कई Xiaomi फोन पर हैं ऑफर्स

Amazon पर Great Indian Festival Sale 2019, Flipkart पर Big Diwali Sale 2019 और Xiaomi की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर Diwali With Mi Sale चल रही है। इस त्योहारी सीज़न में अमेज़न सेल, फ्लिपकार्ट सेल और शाओमी सेल में Redmi ब्रांड का हर स्मार्टफोन किसी ना किसी ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। Redmi Note 7S, Redmi 7A, Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, Redmi K20 Pro और Poco F1 को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर Mi A3 की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन हैंडसेट के साथ कई ऑफर्स लिस्ट हैं।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2019 और दिवाली विद मी सेल 17 अक्टूबर तक और फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 16 अक्टूबर तक ही लाइव रहेगी।

Amazon Great Indian Festival Sale, Flipkart Big Diwali Sale, Diwali With Mi Sale: Xiaomi स्मार्टफोन पर ऑफर्स
 

Redmi Note 7 Pro

रेडमी नोट 7 प्रो खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के पास एक शानदार मौका है। अभी फ्लिपकार्ट और मी सेल में हैंडसेट को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के बाद 11,999 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये), 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये (एमआरपी 17,999 रुपये) में बेचा जा रहा है।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Redmi Note 7 Pro Review in Hindi

डिस्काउंट के अलावा बैंक कार्ड पर भी छूट पा सकते हैं, फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (सर्वाधिक 1,000 रुपये) की छूट है।
Advertisement
 

Redmi Note 7S

रेडमी नोट 7एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी Flipkart Sale और शाओमी की वेबसाइट पर चल रही Xiaomi Sale में हैंडसेट के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) में बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 7S Review in Hindi
Advertisement

फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर एसबीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा केवल फ्लिपकार्ट पर प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (सर्वाधिक 1,000 रुपये) की छूट है।
Advertisement
 

Redmi 7A

रेडमी 7ए के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये और फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,199 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। बता दें कि रेडमी 7ए को अभी तीनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल में हैंडसेट को 4,999 रुपये (एमआरपी 6,499 रुपये) में बेचा जा रहा है। इस दाम में ग्राहकों को 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, Redmi 7A का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5,799 रुपये (एमआरपी 6,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Redmi 7A Review in Hindi

फ्लिपकार्ट और Xiaomi की वेबसाइट से खरीदी पर SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। वहीं, अमेज़न पर ICICI बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत की छूट (3,500 रुपये तक) मिलेगी। बता दें कि शाओमी की वेबसाइट पर प्रीपेड ऑर्डर पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
 

Redmi K20, Redmi K20 Pro

फ्लिपकार्ट और मी सेल में रेडमी के20 (6 जीबी, 64 जीबी) डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) में मिल जाएगा। Redmi K20 Pro (6 जीबी, 128 जीबी) को छूट के बाद 24,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Redmi K20 Review in Hindi

दोनों ही हैंडसेट की कीमत अस्थायी रूप से कम की गई है, याद करा दें कि रेडमी के20 को 21,999 रुपये और रेडमी के20 प्रो को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया है। फ्लिपकार्ट और शाओमी वेबसाइट पर एसबीआई क्रेडिट का इस्तेमाल कर आप अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं।
 

Poco F1

Flipkart Sale, Amazon Sale और Mi Sale में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैसे पोको एफ1 को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि यह हैंडसेट आमतौर पर 17,999 रुपये में मिलता है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है, वहीं Poco F1 का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

फ्लिपकार्ट पर एसबीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अमेज़न पर अमेज़न पे से भुगतान पर यानी प्रीपेड ऑर्डर पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड पर भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट है। फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट पर प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (सर्वाधिक 1,000 रुपये) की छूट है।
 

Mi A3

मी ए3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। अभी अमेज़न और कंपनी की वेबसाइट पर मी ए3 हैंडसेट पर किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जा रही है। लेकिन ग्राहक कार्ड का इस्तेमाल कर दोनों ही प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही Amazon पर प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.