Amazon और Flipkart सेल के लुभावने मोबाइल फोन ऑफर

Amazon और Flipkart सेल ज़ारी हैं। सबसे ज़्यादा डिस्काउंट स्मार्टफोन कैटेगरी में देखने को मिल रही है। चाहे आपकी नज़र फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर हो, या फिर किसी सस्ते हैंडसेट पर। फ्लिपकार्ट और अमेज़न की सेल में हर किस्म के प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं, या फिर उनपर कोई अन्य ऑफर है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2018 18:50 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया की सेल 24 जनवरी तक चलेगी
  • फ्लिपकार्ट की सेल 23 जनवरी तक चलेगी
  • एचडीएफसी बैंक और सिटी बैंक के कार्ड के साथ कैशबैक ऑफर
Amazon और Flipkart सेल ज़ारी हैं। सबसे ज़्यादा डिस्काउंट स्मार्टफोन कैटेगरी में देखने को मिल रही है। चाहे आपकी नज़र फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर हो, या फिर किसी सस्ते हैंडसेट पर। फ्लिपकार्ट और अमेज़न की सेल में हर किस्म के प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं, या फिर उनपर कोई अन्य ऑफर है। छूट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर आपको कैशबैक, बिना ब्याज वाले ईएमआई, बायबैक गारंटी और अन्य लुभावने ऑफर भी मिल जाएंगे। हमने आपकी सुविधा के लिए दोनों ही सेल के कुछ शानदार ऑफर की सूची तैयार की है, ताकि आप भी अपने लिए फायदे का सौदा चुन सकें।

iPhone X 64 जीबी
Advertisement
आईफोन X का 64 जीबी वेरिएंट (सिल्वर) अमेज़न इंडिया पर 84,500 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट की लॉन्च कीमत पर छूट 4,500 रुपये की है। ग्राहक इस फोन को एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीद करके 1,500 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। स्पेस ग्रे मॉडल को फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर 84,999 रुपये में बेचा जा रहा है। iPhone X में आपको 5.8 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ए11 बायोनिक प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 2716 एमएएच बैटरी, फेस आईडी, 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे मिलेगा।

कीमत: 84,500 रुपये (एमआरपी 89,000 रुपये)
Advertisement

iPhone 8 64 जीबी
फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 8 के 64 जीबी वेरिएंट को 56,999 रुपये (एमआरपी 64,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीददारी करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह से प्रभावी कीमत 54,999 रुपये हो जाएगी। अमेज़न की साइट पर इस हैंडसेट की बिक्री 55,886 रुपये में हो रही है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ अतिरिक्त 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह से प्रभावी कीमत 54,386 रुपये हो जाएगी। आईफोन 8 में आपको 4.7 इंच का रेटिना डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ए11 बायोनिक प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 1821 एमएएच बैटरी, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Advertisement

कीमत: Flipkart - 54,999 रुपये, अमेज़न - 54,386 रुपये (एमआरपी 64,000 रुपये)

iPhone 6s Plus 32 जीबी

Advertisement
अगर आपको लगता है कि 4.7 इंच की स्क्रीन बेहद छोटी है और आईफोन 7 प्लस आपके बजट से बाहर है तो आप iPhone 6s Plus के 32 जीबी वेरिएंट के बारे में विचार कर सकते हैं. हैंडसेट को 37,999 रुपये में बेचा जा रहा है, 4,000 रुपये की छूट के साथ। ऐप्पल का यह स्मार्टफोन 5.5 के फुल-एचडी डिस्प्ले, डुअल कोर ए9 प्रोससर व एम9 मोशन को-प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर और 2750 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

कीमत: फ्लिपकार्ट, अमेज़न - 37,999 रुपये (एमआरपी 49,000 रुपये)
Advertisement

LG G6

ई-कॉमर्स साइट पर एलजी जी6 सस्ते में मिल जाना, कोई बड़ी बात नहीं है। Amazon की सेल में एलजी जी6 के मिस्टिक व्हाइट और एस्ट्रो ब्लैक कलर वेरिएंट को 29,990 रुपये में बेचा जा रहा है। देखा जाए तो आपको 7,000 रुपये का डिस्काउंट मिला है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम।

कीमत: 29,990 रुपये (एमआरपी 55,000 रुपये)

Google Pixel 2 और Pixel 2 XL

फ्लिपकार्ट सेल में गूगल पिक्सल सीरीज़ के दूसरे जेनरेशन के डिवाइस बंपर छूट के साथ उपलब्ध हैं। पिक्सल 2 के 47,999 रुपये (एमआरपी 61,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 8,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इसी तरह से पिक्सल 2 एक्सएल को 61,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि एमआरपी 73,000 रुपये है। इस फोन के साथ एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह से Pixel 2 और Pixel 2 XL की प्रभावी कीमत क्रमशः 39,999 और 51,999 रुपये हो जाएगी।

कीमत: Pixel 2, Pixel 2 XL

Honor 8 Pro
हॉनर 8 प्रो को दोनों ही ई-कॉमर्स साइट पर 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। लॉन्च कीमत के ऊपर 5,000 रुपये की छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट सेल में सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके यूज़र 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। वहीं, अमेज़न पर एचडीएफसी कार्ड के साथ 1,500 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन 5.7 इंच के डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगा, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 4000 एमएएच बैटरी और 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं।

कीमत: Flipkart, Amazon - 24,999 रुपये (एमआरपी 29,999 रुपये)

Samsung Galaxy S7
सैमसंग गैलेक्सी एस7 को फ्लिपकार्ट पर 26,990 रुपये में बेचा जा रहा है। आम तौर पर यह फोन 35,000 रुपये में बिकता है। यह स्मार्टफोन 5.1 इंच के क्वाडएचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगा, एक्सीनॉस 8890 चिपसेट, 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। आपके पास सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये के कैशबैक का भी विकल्प है।

कीमतः 26,990 रुपये (एमआरपी 46,000 रुपये)

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज
फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज को भी सस्ते में बेचा जा रहा है। इसे 35,990 रुपये में बेचा जा रहा है।  गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच सुपर एमोड डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 8890 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

कीमत: 35,900 रुपये (एमआरपी 41,900 रुपये)

Honor 6X 32 जीबी
आज की तारीख में दो रियर कैमरे के फोन भी चलन में हैं। अगर आपको सस्ते डुअल रियर कैमरा फोन की तलाश है तो अमेज़न की इस सेल में हॉनर 6एक्स को भी खरीद सकते हैं। इसका 32 जीबी वेरिएंट मात्र 7,999 रुपये में आपका हो जाएगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फिं

कीमत: 7,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये)

BlackBerry KEYone
ब्लैकबेरी कीवन को 6,000 रुपये की छूट के साथ 33,990 रुपये में अमेज़न पर बेचा जा रहा है। यह ऑफर अमेज़न ऐप पर लाइटनिंग डील में उपलब्ध है। स्मार्टफोन की अहम खासियतों में फिजिकल क्वर्टी कीबोर्ड है। डुअल सिम BlackBerry KEYone एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच फुल एचडी (1620x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। ब्लैकबेरी कीवन नें 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

कीमत:  33,990 रुपये (एमआरपी 39,990 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.