Amazon Fab Phones Fest Sale: 11 अप्रैल से होने वाली सेल में Realme U1, OnePlus 6T पर मिलेगी छूट

Amazon India पर Fab Phones Fest Sale की वापसी होने वाली है। अमेज़न इंडिया के प्लेटफॉर्म पर होने वाली मोबाइल की सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी। सेल की अंतिम तारीख 13 अप्रैल है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2019 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone X भी अमेज़न की सेल में सस्ते में बेचा जाएगा
  • हॉनर स्मार्टफोन 8,000 रुपये तक की छूट के साथ बेचे जाएंगे
  • Oppo स्मार्टफोन सेल के दौरान अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ आएंगे

Amazon Fab Phones Fest Sale 2019: 11 अप्रैल से होने वाली सेल में Realme U1, OnePlus 6T पर मिलेगी छूट

Amazon India पर Fab Phones Fest Sale की वापसी होने वाली है। अमेज़न इंडिया के प्लेटफॉर्म पर होने वाली मोबाइल की सेल 11 अप्रैल 2019 से शुरू होगी। सेल की अंतिम तारीख 13 अप्रैल 2019 है। Amazon की Fab Phones Fest Sale में मोबाइल फोन को सस्ते में बेचा जाएगा। इसके अलावा भी कई ऑफर्स उपलब्ध होंगे। अगर पिछले महीने आयोजित सेल में आप अपनी पसंद का फोन खरीदने से चूक गए थे तो यह एक और बेहतरीन मौका होगा। सेल के दौरान ऐप्पल आईफोन एक्स (Apple iPhone X) को सस्ते में खरीदने का सुनहरा अवसर होगा।

Amazon ने फैब फोन्स फेस्ट सेल का टीज़र ज़ारी किया था। बताया गया है कि सेल में OnePlus 6T अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध होगा। Amazon India की लैंडिंग पेज पर लिखा है कि वनप्लस 6टी अब तक के सबसे बड़े ऑफर के साथ आएगा।
Advertisement

Amazon ने फिलहाल इस स्मार्टफोन की डिस्काउंट प्राइस का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, आईफोन X को ग्राहक बिना ब्याज वाले ईएमआई में खरीद पाएंगे। याद रहे कि ऐप्पल इंडिया ने हाल ही में iPhone XR की कीमत कम करने का ऐलान किया था।

चुनिंदा Honor स्मार्टफोन भी अमेज़न की फैब फेस्ट सेल का हिस्सा होंगे। Amazon India की लैंडिंग पेज के मुताबिक, हॉनर स्मार्टफोन 8,000 रुपये तक की छूट के साथ बेचे जाएंगे।
Advertisement

Oppo स्मार्टफोन स्मार्टफोन सेल के दौरान अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ आएंगे। अमेज़न इंडिया ने ऐलान किया है कि Realme U1 भी ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा।
Advertisement

डिस्काउंट के अलावा अमेज़न की साइट पर स्मार्टफोन कई अन्य ऑफर्स से लैस होंगे। टोटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान, बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प, एक्सचेंज ऑफर्स और अन्य ऑफर्स दिए जाने की तैयारी है।

अमेज़न फैब फेस्ट सेल में मोबाइल कवर, पावर बैंक्स, हेडफोन्स, चार्जर्स, सेल्फी स्टिक और अन्य मोबाइल एक्सेसरी को सस्ते में बेचने की योजना है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Fab Phones Fest

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.