अल्काटेल फ्लैश 2 में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 9,299 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2015 13:56 IST
अल्काटेल फ्लैश 2 स्मार्टफोन को भारत में 9,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 27 अक्टूबर से मिलेगा।

अल्काटेल फ्लैश 2 स्मार्टफोन 5 इंच के आईपीएस एलसीडी एचडी डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल) के साथ आएगा। हैंडसेट में फाइव-प्वाइंट मल्टी-टच कैपेसिटिव टचस्क्रीन है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है माली-टी720एमपी4 जीपीयू। 2 जीबी रैम के साथ आने वाले इस हैंडसेट की इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

(पढ़ें: अल्काटेल फ्लैश 2 बनाम अल्काटेल फ्लैश)

अन्य फ़ीचर की बात करें तो डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और एफ2.0 एपरचर से लैस है। यह 4 गुना डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है और फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 2जी नेटवर्क पर सिंगल चार्ज के बाद 25 घंटे तक काम करेगी। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, 3जी और वाई-फाई शामिल हैं। फ्लैश 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.