Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे

Airtel ने होम इंटरनेट अनुभव और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में जियो को पीछे कर दिया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2026 07:48 IST
ख़ास बातें
  • Airtel को सभी 5 ओवरऑल एक्सपीरियंस अवार्ड्स में जीत मिली है।
  • Airtel ने लंबे समय बाद Jio को मात देकर टॉप पॉजिशन हासिल की है।
  • Airtel ने फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस कैटेगरी में भी पहला पायदान हासिल किया।

Airtel को सभी 5 ओवरऑल एक्सपीरियंस अवार्ड्स में जीत मिली है।

Photo Credit: Pexels/Aditya Singh

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने लंबे समय बाद Jio को मात देकर टॉप पॉजिशन हासिल की है। बुधवार को Opensignal ने भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव को लेकर अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है। नई रिपोर्ट से ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर के परफॉर्मेंस के बारे में ज्यादा जानकारी से लेकर उनके होम इंटरनेट अनुभव के बारे में डिटेल पता चली। एयरटेल इस दौरान Jio और BSNL को पछाड़ कर सभी 5 पैरामीटर्स में पहले पायदान पर रहा। आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट में Airtel रहा सबसे आगे


Opensignal की नेशनल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड एक्सपीरियंस रिपोर्ट के अनुसार,Airtel को सभी 5 ओवरऑल एक्सपीरियंस अवार्ड्स में जीत मिली है। इनमें ब्रॉडबैंड रिलायबिलिटी अनुभव, ब्रॉडबैंड कंसिस्टेंट क्वालिटी, ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड अनुभव, ब्रॉडबैंड अपलोड स्पीड अनुभव और ब्रॉडबैंड वीडियो अनुभव शामिल हैं।

Advertisement

रिलायबिलिटी कैटेगरी में एयरटेल ने ओपनसिग्नल के 100 से 1,000 के स्केल पर 486 का स्कोर किया। वहीं Jio को 423 प्वाइंट मिले। ओवरऑल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भी एयरटेल ने जियो को मात दी। डाउनलोड और अपलोड परफॉरमेंस में Airtel लगभग 26-27 प्रतिशत बेहतर रहा। वहीं सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL स्पीड के दोनों स्केल पर दूसरे नंबर पर आई। BSNL की डाउनलोड स्पीड एयरटेल से सिर्फ 0.5Mbps कम और अपलोड स्पीड 0.8Mbps कम थी।

Airtel ने फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) कैटेगरी में भी पहला पायदान हासिल किया। इसमें एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 32.4Mbps और अपलोड स्पीड 20.7Mbps रही। इसकी तुलना में Jio की डाउनलोड स्पीड 25.7Mbps और अपलोड स्पीड 17.1Mbps रही। इसके अलावा FWA रिलायबिलिटी और कंसिस्टेंट क्वालिटी के मामले में भी Airtel का परफॉर्मेंस Jio से बेहतर रहा। Airtel का FWA रिलायबिलिटी स्कोर 450 प्वाइंट और Jio का 382 प्वाइंट रहा।

Airtel का FWA कंसिस्टेंट क्वालिटी स्कोर 66.2 प्रतिशत और जियो का स्कोर 55.0 प्रतिशत रहा। Airtel ने सभी 5 ओवरऑल ब्रॉडबैंड एक्सपीरियंस कैटेगरी और सभी 5 FWA कैटेगरी में जीत हासिल करने के साथ भारतीय होम इंटरनेट सर्विस में पहला पायदान हासिल किया। भारतीय वायर्ड ब्रॉडबैंड मार्केट में Airtel और Jio सबसे आगे हैं। Jio देश में 14.8 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ पहले पायदान पर, एयरटेल 11.4 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ दूसरे पायदान पर और BSNL तीसरे पायदान पर है, जिसके कुल 4.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Home Internet Experience, Broadband, Jio, BSNL

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  3. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  4. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  6. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  7. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  8. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  9. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.