Ai+ स्मार्टफोन के मोबाइल खरीदना 15 नवंबर से महंगा होने जा रहा है।
Ai+ Nova 2 5G भारत में किफायती 5जी फोन है।
Photo Credit: Ai+
Ai+ स्मार्टफोन ने आज अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। सभी स्मार्टफोन की नई कीमतें 15 नवंबर, 2026 से लागू होगी। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में अपने मोबाइल्स की कीमतों में इजाफा किया था। इस दौरान अलग-अलग कैटेगरी में ₹1,000 से लेकर ₹3,000 की बढ़ोतरी हई है। बजट और मिड कैटेगरी के मॉडल्स जैसे कि Pulse और Nova सीरीज पर सबसे ज्यादा असर हुआ है। हालांकि, इस बढ़ोतरी में कंपनी का फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन NovaFlip 5G महंगा नहीं हुआ है।
कंपनी ने कीमतों में इजाफा करने के पीछे की वजह इनपुट लागतों में बढ़ोतरी और आर्थिक दबाव को बताया है। आपरेशनल मार्जिन और प्रोडक्ट क्वालिटी को बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है और साथ ही साथ यह ध्यान दिया गया कि कीमतों से ग्राहकों पर कम से कम असर पड़े।
Ai+ Pulse 2 FE के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,000 बढ़कर ₹8,999 से ₹10,999 हो जाएगी।
Ai+ Pulse 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमतों में समान रूप से ₹2,000 की बढ़ोतरी होगी।
Ai+ Nova 2 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत ₹11,999 से ₹13,999, 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹12,999 से ₹14,999 और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999 से ₹15,999 हो जाएगी, इनमें कुल ₹2,000 की बढ़ोतरी होगी।
Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत ₹2500 बढ़कर ₹12,499 से ₹14,999 हो जाएगी। 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ोतरी के बाद ₹12,999 से ₹15,999 हो जाएगी। वहीं 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹2,000 ज्यादा होकर ₹14,999 से ₹16,999 हो जाएगी।
Ai+ Nova 2 Power 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹2,000 बढ़कर ₹15,999 से ₹17,999 हो जाएगी और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ोतरी के बाद ₹16,999 से ₹19,999 हो जाएगी।
Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹1,000 बढ़कर ₹16,999 से ₹17,999 हो जाएगी और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹2,000 बढ़ोतरी के बाद ₹17,999 से ₹19,999 हो जाएगी।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹2,000 बढ़कर ₹18,999 से ₹20,999 हो जाएगी और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ोतरी के बाद ₹19,999 से ₹22,999 हो जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।