7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

अगर आप भारतीय बाजार में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 7000mAh बैटरी वाले फोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2026 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 FE का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹41,999 में उपलब्ध है।
  • Realme 16 Pro 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹42,999 में लिस्ट है।
  • Redmi Note 15 Pro 5G विजय सेल्स पर ₹29,999 में लिस्ट है।

200 मेगापिक्सल कैमरा फोन हाई रेजोल्यूशन फोटो क्लिक करता है।

Photo Credit: Pexels/Kader Azra Namuslu

अगर आप भारतीय बाजार में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 7000mAh बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम 5 ऐसे स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं, जिनमें आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाता है। इसके अलावा Vivo V70 FE, Realme 16 Pro 5G और OPPO Find X9 Ultra में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जबकि Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बैटरी और Redmi Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी आती है, जबकि सभी पांचों मॉडल्स में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। आइए विस्तार से इन सभी स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।

Vivo V70 FE
Vivo V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा है। V70 FE में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। V70 FE का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर ₹41,999 में उपलब्ध है।

Realme 16 Pro 5G
Realme 16 Pro 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर ₹42,999 में मिल रहा है। Realme के इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स चिपसेट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W अल्ट्रा चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

OPPO Find X9 Ultra
Oppo Find X9 Ultra के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,69,999 है। Find X9 Ultra में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ओप्पो के इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है। X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। यह फोन 6600mAh की बैटरी से लैस है जो कि 100W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Redmi Note 15 Pro 5G
Redmi Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Note 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को विजय सेल्स पर ₹29,999 में लिस्ट किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.